image: Uttarkashi bride fight against dowry-0417

देवभूमि की इस ‘वीर’ बाला को सलाम…दहेज के दानवों का दमन कर दिया !

Apr 20 2017 10:02AM, Writer:मीत

उत्तराखंड को सिर्फ वीरों की भूमि नहीं बल्कि वीर माताओं और बहनों की भूमि भी कहा जाता है। इस धरती पर अन्याय के खिलाफ हर बार महिलाएं लड़की रहती हैं। चाहे वो बांत जंगल बचाने की हो, चाहे बातच शराब बंद करवाने की हो, या फिर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने की ही बात क्यों ना हो, हर बार उत्तराखंड की महिलाओं ने खुद को हर मामले में अग्रिणी साबित किया। एक बार फिर से देवभूमि की ही बेटी ने एक मिसाल दी है। सात फेरों के साथ लिए गए सात वचन चंद घंटे में ही टूट गए और वैवाहिक जीवन शुरूआत से पहले ही दहेज की भेंट चढ़ गया। विवाह खत्म होने के बाद लौटते वक्त आधे रास्ते में ही दूल्हे ने दुल्हन को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। दुल्हन ने साहस और समझदारी से फैसला लेते हुए आधे रास्ते से ही लौटने में भलाई समझी।

नतीजा दुल्हन मायके लौट गई और दूल्हे को बिना दुल्हन के ही घर लौटना पड़ा। दुल्हन के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया। उत्तरकाशी के पास एक गांव की युवती का विवाह मंगलवार को विश्वनाथ मंदिर में दलवीर बिष्ट पुत्र कुशहाल सिंह निवासी ग्राम डुंडा के साथ हुआ। विवाह की रस्में पूरी होने के बाद विदाई हुई। आरोप है कि डुंडा बाजार पहुंचने पर दूल्हे दलवीर बिष्ट ने दुल्हन से कहा कि तुम्हारे पिता ने न तो गाड़ी दी है और न ही सोने की चेन। दहेज का अन्य सामान भी नहीं दिया और ऐसा कहते हुए वह अपने मनमुताबिक सामान न मिलने पर नाराजगी जताने लगा। इस पर दुल्हन को विदा करने के लिए साथ में गए चचेरे भाई और अन्य रिश्तेदारों ने दूल्हे को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वो नहीं माना और दहेज को लेकर दोनों पक्षों में बहस लगातार बढ़ती ही गई ।

इसके बाद नौबत गाली गलौज पर आ गई। दुल्हन ने सूचना अपने पिता को दी। इस पर उसके पिता गांव के कुछ लोगों को साथ लेकर डुंडा गए और अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए दलवीर को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वो कुछ भी सुनने समझने को तैयार नहीं हुआ। इस पर दुल्हन आधे रास्ते से ही अपने पिता के साथ वापस मायके आ गई। इस मामले में बुधवार को दुल्हन के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी। दुल्हन के पिता ने बताया कि उनकी नौ बेटियां हैं, जिनमें से पांच की शादी हो गई है। वे खुद वृद्ध और बेरोजगार हैं। उनका कोई बेटा भी नहीं है।कोतवाली प्रभारी महादेव उनियाल ने बताया कि दहेज की मांग करने तथा प्रताडि़त करने की धाराओं में दलवीर बिष्ट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home