image: indian army bharti 2022 all detail

उत्तराखंड में युवाओं के लिए खुशखबरी..सेना में शुरू होने वाली है बंपर भर्ती, पढ़िए पूरी डिटेल

रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि कोविड के हालातों में सुधार होते ही indian army bharti 2022 की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी..पढ़िए all detail
Jun 4 2022 5:58PM, Writer:कोमल नेगी

सेना में भर्ती के लिए उत्तराखंड के युवाओं में खूब जुनून दिखता है। इन युवाओं के लिए अब मैदान में दमखम दिखाने का वक्त आ गया है।

indian army bharti 2022 all detail

देश में तीन साल से स्थगित सेना भर्ती जल्द शुरू हो सकती है। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने इसके संकेत दिए हैं। देहरादून पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि कोविड के हालातों में सुधार होते ही सेना भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि कोविड की वजह से भर्ती के लिए युवाओं को आयु सीमा में छूट नहीं मिलेगी। रक्षा राज्य मंत्री के मुताबिक देश में 11 क्षेत्रीय भर्ती कार्यालय, दो भर्ती डिपो, एक स्वतंत्र भर्ती कार्यालय और 70 सेना भर्ती कार्यालय हैं। इनमें हर साल 90 से 100 भर्ती रैलियां होती हैं। वर्ष 2018-19 में थल सेना में 53431, नौसेना में 5885 और वायु सेना में 6862 सैनिकों की भर्ती हुई, जबकि 2019-20 में थल सेना में 80572, नौ सेना में 6068 और वायु सेना में 7222 सैनिकों की भर्ती हुई, लेकिन इसके बाद 2020-21 से देश भर में थल सैनिकों की भर्ती नहीं हो पाई है। हालांकि 2020-21 में नौ सेना के 2772 और वायु सेना के 8423 सैनिकों की भर्ती हुई। आगे पढ़िए

इसी तरह 2021-22 में नौ सेना में 5547 और वायु सेना में 4609 सैनिकों की भर्ती हुई। रक्षा राज्य मंत्री ने कोरोना की वजह से आयु सीमा में छूट देने की बात से इनकार किया।

indian army bharti 2022 age limit

उन्होंने कहा कि सेना जीडी में भर्ती के लिए आयु सीमा साढ़े सत्रह से 21 वर्ष है। जबकि टेक्निकल के पदों पर साढ़े सत्रह से 23 साल, जेसीओ के लिए 21 से 27 साल के युवाओं को लिया जाता है। इसके अलावा एजुकेशन हवलदार के लिए आयु सीमा 20 से 25 साल है। साल 2020 में अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ बीआरओ भर्ती रैली में युवाओं ने शारीरिक और मेडिकल परीक्षा पास की थी, लेकिन लिखित परीक्षा अब तक नहीं हो पाई है। ये मामला भी उनके संज्ञान में है। इस मौके पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि गढ़वाल, लैंसडौन और कुमाऊं क्षेत्र के भर्ती कार्यालयों में हर साल औसतन डेढ़ से दो हजार सैनिकों की भर्ती होती है, लेकिन फिलहाल भर्ती स्थगित चल रही है। सेना भर्ती रैली खोलने एवं पूर्व भर्ती की लिखित परीक्षा तिथि घोषित करवाने के लिए उन्होंने रक्षा मंत्री से अनुरोध किया है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home