image: Udit narayan sung pahadi song-0417

Video: देवभूमि के सैनिकों को बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण का सलाम...गाया बेहतरीन गाना...

Apr 21 2017 9:41PM, Writer:मीत

उदित नारायण के बारे में तो आप जानते ही होंगे। इस बॉलीवुड सिंगर ने कई सुपरहिट गाने गाए हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इस सिंगर ने एक पहाड़ी गाना गाया है। इस गाने को उन्होंने उत्तराखंड के जवानों के लिए समर्पित किया है। इस गाने के जरिए उन्होंने बताया है कि किस तरह से पहाड़ के युवा सेना में भर्ती होकर देश की रक्षा करते हैं। अपने दिल में अपनी मातृभूमि की रक्षा और दिमाग में अपने परिवार की चिंता लिए पहाड़ के फौजी के मन की बात को इस गाने के जरिए बताया गया है। उदित ने इस गाने को बेहद ही खुबसूरत अंदाज में गाया है। उनकी आवाज का जादू इस तरह से छाया है कि यू-ट्यूब पर तो ये गाना सुपरहिट चल रहा है। इस गाने के जरिए उदित ने सेना के उन सिपाहियों को सलामी दी है जो अपना सब कुछ छोड़कर सीमा पर देश की रक्षा के लिए कुर्बान होने चले जाते हैं। दिखाया गया है कि एक पहाड़ी फौजी मां की रक्षा की वजह से किस तरह से अपनी मां से अलग होता है।

उदित का पहाड़ी गीतों से लगाव काफी पहले से रहा है। उनका जन्म 27 नवम्बर 1955 को नेपाल के सप्तरी जिले मे हुआ। उदित नारायण एक प्रख्यात गायक के रूप में जाने जाते है वो हिंदी सिनेमा के एक बेहतरीन गायक हैं। उदित की मातृभाषा मैथिली है और वो नेपाल के मिथिलांचल इलाके से आते है। जैसे कि नेपाल और भारत के बीच बेटी और रोटी का सम्बन्ध है उसी तरह उनका ननिहाल भारत का बिहार राज्य में है। उदित नारयण की पहली शादी रंजना नारायण से हुई थी। लेकिन ये शादी कुछ ही दिन चल सकी। इसके बाद उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक देकर नेपाली फोक सिंगर दीपा नारायण से विवह रचा लिया। उनका एक बेटा भी है-आदित्य नारायण जो कि एक हिंदी सिनेमा में पार्श्व गायक के रूप में सक्रिय है। उदित नारयण ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत भी नेपाली फिल्म “सिंदुर” से की। इस फिल्म में उन्होंने प्लेबैक सिंगर का काम किया था।

उदित नारायण को हिंदी सिनेमा में पहला ब्रेक राजेश रोशन ने अपनी फिल्म उन्नीस-बीस में दिया था। लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा सफलता मिली सुपरहिट फिल्म कयामत से कयामत तक के गीतों के द्वारा। इस फिल्म में उन्होंने पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा जैसे गाने को अपनी आवाज दी। इस गाने के लिए उन्हें पहली बार सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक का फिल्मफेयर अवार्ड मिला। इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा के कई बेहतरीन संगीत निर्देशकों के साथ काम किया। उन्होंने मशहूर संगीतकारों जैसे ए. आर. रहमान, आर. डी. बर्मन, जगजीत सिंह, विशाल भारद्वाज के साथ काम किया। लेकिन अब उदित का पहाड़ी दिल एक बार फिर से धड़का है। उन्होंने उत्तराखंड के लिए ये गाना समर्पित किया है। कई बार उदित कह भी चुके हैं कि उन्हें उत्तराखंड अपने घर जैसा लगता है और यहां के लिए वो कुछ भी करने के लिए तैयार हैं।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home