PF अकाउंट वालों के लिए मोदी का गिफ्ट ...अब घर खरीदना हुआ बेहद आसान !
Apr 22 2017 2:48PM, Writer:मीत
अगर आप PF अकाउंट होल्डर हैं तो आप घर खरीदने के लिए अपने पीएफ अकाउंट से 90 फीसदी तक की रकम निकाल सकते हैं। इसके अलावा आप अपने महीने के कंट्रीब्यूशन से होम लोन की मंथली ईएमआई का भी भुगतान कर सकते हैं। इसके लिए मोदी सरकार ने ईपीएफ एक्ट, 1952 में संशोधन किया है। कह सकते हैं कि भारत सरकार घर खरदीने वालों के लिए एक शानदार तोहफा लेकर आई है। दरअसल कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ के कर्मचारियों के लिए हाउसिंग स्कीम से जुड़ा ये प्रावधान 12 अप्रैल से लागू हो गया है। बताया जा रहा है कि इस योजना से ईपीएफओ के करीब 4 करोड़ मेंबर्स को फायदा मिलेगा। खबर है कि मोदी सरकार ने 12 अप्रैल को इस बारे में गजट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। अब आपको बताते हैं कि इसके लिए जरूरी नियम क्या हैं ? ईपीएफओ मेंबर्स को हाउसिंग स्कीम का लाभ उठाने के लिए 10 सदस्यीय कोऑपरेटिव का सदस्य बनना होगा।
या फिर हाउसिंग परपज के लिए बनाई गई सोसायटी की सदस्यता हासिल करनी होगी। बताया जा रहा है कि ईपीएफओ मेंबर्स इस योजना के तहत अपने PF से पैसा तभी निकाल पाएंगे जब वो कम से कम तीन साल से ईपीएफ में रुपया जमा कर रहे हों। अगर आप इससे कम अवधि से ईपीएफ में कंट्री ब्यूट कर रहे हैं तो आप इस स्कीम का फायदा नपहीं उठा सकते। इसके अलावा खास बात ये है कि मेंबर इस स्कीम का फायदा एक बार ही उठा सकता है। इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखें कि अगर आपके पीएफ अकाउंट में 20 हजार रुपये से कम जमा हुए हैं तो आप इस स्कीम के तहत पैसा नहीं निकाल पाएंगे। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस स्कीम के तहत आप अपने पीएफ अकाउंट से होम लोन की हर महीने की ईएमआई का पेमेंट भी कर सकेंगे। इसके अलावा अगर किसी की मेंबर की ईपीएफओ के साथ मेंबरशिप खत्म हो गई है तो सरकार ये ईएमआई चुकाने के लिए जिम्मेदार नहीं होगी।
इसके अलावा अगर आपके पीएफ अकाउंट में मंथली ईएमआई चुकाने के लिए पर्याप्त रुपया नहीं है, तब भी सरकार आपकी ईएमआई नहीं चुकाएगी। वहीं इस योजना की एक खास बात ये है कि अगर आपकी सालाना इनकम प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फिक्स की गई लिमिट से कम है, तो आप इस स्कीम के तहत मिलने वाली 2.20 लाख रुपये की सब्सिडी का फायदा उठा सकते हैं। कुल मिलाकर कहें तो देशभर के PF अकाउंट होल्डर्स के लिए भारत सरकार एक बार फिर से शानदार तोहफा लेकर आई है। इससे पहले हमने आपको बताया था कि 1 मई से रियल एस्टेट रेग्युलेशन ऐंड डिवेलपमेंट ऐक्ट लागू होने वाला है। ये नया कानून देश के सारे सारे प्रॉपर्टी सेक्टर को पूरी तरह बदल देगा। इस नए कानून से सेक्टर में जवाबदेही बढ़ेगी और इसके साथ ही पारदर्शिता आएगी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस नए कानून से घर खरीदने वालों को जबरदस्त फायदा होगा।