छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का बड़ा हमला…24 बहादुर जवान शहीद...श्रद्धांजलि दें...
Apr 24 2017 6:45PM, Writer:Shantanu
छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों ने घात लगाकर CRPF के जवानों पर हमला कर दिया। इस हमले में सीआरपीएफ के लगभग 24 जवानों के शहीद होने की खबर है। इसी के साथ 6 जवानों के घयल होने की खबर है। घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। सोमवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब सुकमा में चिंतागुफा के नजदीक बुर्कापाल में नक्सलियों ने पहले से घात लगा रखी थी। सुरक्षाबलों पर हमले की योजना पहले से तैयार थी। जैसे ही सुरक्षा बलों के जवान वहां पहुंचे नक्सलियों ने उन पर हमला बोल दिया। बता दें कि CRPF की 74वीं बटालियन के 90 जवान रोड ओपनिंग के लिए निकले थे। जवान जहां जा रहे थे वहां पर पहले से ही नक्सली घात लगाकर बैठे थे। जवानों के पास पहुंचने पर नक्सलियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने घटना पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने भी शहीदों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना जाहिर की है।
जवानों की तरफ से भी जवाबी फायरिंग की गई। नक्सलियों के इस हमले में सीआरपीएफ के 24 जवान शहीद हो गए हैं। जो 6 जवान घायल हैं उन्हे इलाज के लिए रायपुर के अस्पताल में भेजा गया है। घायलों में कईयों की हालत नाजुक बनी हुई है। छत्तीसगढ़ में इतने बड़े नक्सली हमले की गूंज दिल्ली तक सुनाई दी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने घटना की जानकारी मांगी है। साथ ही समीक्षा बैठक भी कर रही है। गृहराज्य मंत्री हंसराज अहीर मंगलवार को सुकमा जाएंगे। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। हमले में घायल जवानों के नाम भी सामने आए हैं। इनके नाम हैं एएसआई आरपी हेमब्रम, हेड कांस्टेबल राम मेहर, सीटी स्वरूप कुमार, मोहिंदर सिंह, जितेंद्र कुमार, शेर मोहम्मद और लटू उरांव। घायल जवानों को इलाज के लिए हेलिकॉप्टर से रायपुर रवाना किया गया है। शेर मोहम्मद ने घटना के बारे में जानकारी दी।
शेर मोहम्मद ने बताया कि पहले तो नक्सलियों ने गांव वालों को हमारी लोकेशन पता लगाने के लिए भेजा। उसके बाद लगभग 300 नक्सलियों ने अचानक से हमला बोल दिया। उन्होंने कहा कि हमारी तरफ से भी जवाबी फायरिंग में कई नक्सली मारे गए हैं। शेर मोहम्मद ने बताया कि 4-5 नक्सलियों को तो उन्हंने खुद मारा है। बता दें कि सुकमा में नक्सली कुछ ज्यादा ही सक्रिय हैं, यहीं पर कुछ दिनों पहले नक्सलियों के एक हमले में 12 जवान शहीद हो गए थे। इस घटना को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय भी सतर्क हो गया है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने घटना के बारे में जानकारी मांगी है। दिल्ली में घटना के बाद आपात बैठक बुलाई गई है। बताया जा रहा है कि करीब 150 नक्सलियों के समूह ने सीआरपीएफ की टीम पर अटैक किया. ये नक्सली 50-50 के तीन हिस्सों में यहां पहुंचे थे. नक्सली ग्रामीणो के हुलिया में थे.आप भी देश के वीर जवानों को राज्य समीक्षा के जरिए अपनी श्रद्धांजलि दे सकते हैं।