image: Pm modi angry on sukma naxal attack-0417

सुकमा हमले से फूट पड़ा पीएम मोदी का गुस्सा...शहादत का इंतकाम लिया जाएगा !

Apr 24 2017 9:29PM, Writer:Shantanu

सुकमा में नक्सलियों के हमले में अब तक 25 सीआरपीएफ के जवानों के शहीद होने की खबर है। इस हमले के बाद राज्य के मुख्यमंत्री रमन सिंह जो दिल्ली में थे फौरन छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने कहा कि ये घटना निंदनीय है। वो घटना पर नजर बनाए हुए हैं. उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से भी बात की है. वहीं राजनाथ सिंह ने भी घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि ये एक चुनौती है, जिस से हमें निपटना है। नक्सली हमले को लेकर सबसे ज्यादा दुखी पीएम मोदी दिखाई दिए। उन्होंने ट्वीटर पर अपना शोक संदेश लिखने के साथ ही एक संकेत भी दिया है। पीएम मोदी ने जिस अंदाज में सुकमा हमले की निंदा की है उसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि अब नक्सलियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा सकता है।

पीएम मोदी ने लिखा है कि छत्तीसगढ़ के सुकमा में जवानों पर नक्सलियों का हमला कायरतापूर्ण है। इसकी निंदा करते हैं। साथ ही उन्होंने लिखा है कि जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। पीएम मोदी ने कहा कि हमें हमारे जवानों पर गर्व है। उन्होंने घायल जवानों के जल्द ठीक होने की कामना भी की। उनके इस ट्वीट से संकेत मिल रहा है कि अब राज्य के नक्सलियों के खिलाफ कोई बड़ा एक्शन लिया जा सकता है। बता दें कि सुकमा में लगभग 300 नक्सलियों ने घात लगाकर सीआरपीएफ के जवानों पर हमला बोल दिया था। जोरदार हमले के बाद भी बहादुर जवानों ने जवाबी फायरिंग की जिसमे कई नक्सली भी मारे गए हैं। सोशल मीडिया पर भी ये मांग उठ रही है कि नक्सलियों के खिलाफ भी एक सर्जिकल स्ट्राइक होनी चाहिए। इन लोगों ने जवानों का बहुत खून बहा दिया है।

सुकमा नक्सली हमले में शहीद हुए 25 जवानों को राष्ट्रपति ने भी श्रद्धांजलि दी। प्रणब मुखर्जी ने भी घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि शहीदों के परिवार को ईश्वर शक्ति दे। वहीं उन्होंने घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की। कुल मिलाकर सुकमा में नक्सलियों के हमले के बाद पूरा देश गहुस्से में है। बता दें कि सुकमा को नक्सलियों का गढ़ कहा जाता है। इस से पहले भी एक नक्सली हमले में 12 जवान शहीद हुए थे। बता दें कि सोमवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब सुकमा में चिंतागुफा के नजदीक बुर्कापाल में नक्सलियों ने पहले से घात लगा रखी थी। सुरक्षाबलों पर हमले की योजना पहले से तैयार थी। जैसे ही सीआरपीएफ के जवान वहां पहुंचे नक्सलियों ने उन पर हमला बोल दिया। CRPF की 74वीं बटालियन के 90 जवान रोड ओपनिंग के लिए निकले थे। घायल जवान शेर मोहम्मद ने बताया कि पहले तो नक्सलियों ने गांव वालों को हमारी लोकेशन पता लगाने के लिए भेजा। उसके बाद लगभग 300 नक्सलियों ने अचानक से हमला बोल दिया।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home