image: A video on triple talaq and halala-0417

Video: तीन तलाक, हलाला के नाम पर होता है बीवी का सौदा...देखिए मौलवी का खुलासा !

Apr 25 2017 5:39PM, Writer:Shantanu

तीन तलाक और हलाला को लेकर मुस्लिम समाज की महिलाएं अब खुलकर सामने आ रही हैं। तीन तलाक का विरोध किया जा रहा है।कई पीड़ित महिलाओं ने तो पीएम मोदी और सीएम योगी तक से मदद और इंसाफ की गुहार लगाई है। लेकिन कुछ मौलवी और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ट्रिपल तलाक को खत्म करने के पक्ष में नहीं हैं। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने तो ट्रिपल तलाक को लेकर बेहद आक्रामक अंदाज में कहा है कि मुसलमानों के मामले में कोई दखल न दे। पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी जोरदार बहस हो रही है। अपने अपने हिसाब से यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि ट्रिपल तलाक के मुद्दे पर केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है। जिसमें इसका विरोध किया है। इन सारी चर्चाओं के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में एक मौलवी साहब ट्रिपल तलाक और उसके बाद की कहानी के बारे में बात कर रहे हैं। वो एक तरह से ट्रिपल तलाक और उसके बाद हलाला की पोल खोल रहे हैं। ये मौलवी कहां के हैं और ये वीडियो कब का इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। कहा जा रहा है कि ये वीडियो किसी विदेशी चैनल पर प्रसारित हुआ थआ। जिस तरह से ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उस से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। वीडियो में मुस्लिम उपदेशक बता रहे हैं कि किस तरह से तीन तलाक के बाद औरत की जिंदगी बर्बाद हो जाती है। उसके बाद उसे अहसास होता है कि उसने तो गुस्से में ये सब किया। उसकी पत्नी है बच्चे हैं। फिर उसे लगता है कि अब क्या किया जाए। उसके बाद वो आदमी झूठ बोलता है। वो कहता है कि उसे होश नहीं था। उसने गुस्से में ये सब किया है। उसके बाद वो मौलवी के पास जाता इस मुश्लकिल से निकलने का रास्ता पूछने के लिए। वो मौलवी से कहता है कि उसने गुस्से में तलाक दिया अब क्या करें। मौलवी फौरन कहते हैं कि अब हलाला करवाना पड़ेगा।

एक, दो या फिर 4 राातों के लिए उसकी बीवी को किसी और के साथ सोना पड़ेगा। वीडियो में मुस्लिम उपदेशक कहते हैं कि ये सुनकर पति को लगता है कि ऐसा कौन आदमी है जिसके पास वो अपनी पत्नी भेजे। वीडियो में बताया गया है कि उसके बाद मौलवी कहते हैं कि जिस के पास भी अपनी पत्नी भेजो वो भरोसेमंद होना चाहिए जो बाद में तुम्हारी बीवी को लौटा दे। ये सुनकर पति कहता है कि मौलवी साहब आप ही हलाला कर दो। आप से ज्यादा ईमानदार कौन होगा। वीडियो में मुस्लिम उपदेशक कहते हैं कि इस तरह पति की गलती की सजा पत्नी को भुगतनी पड़ती है। ये एक तरह का सौदा होता है। वो कहते हैं कि इस तरह एक इज्जतदार पत्नी को जिंदगी भर का दर्द झेलना पड़ता है। उनके मुताबिक तीन तलाक और हलाला से किसे फायदा होता है। ये बदनीयती का रास्ता है। इस से कई तरह की बुराईयों का जन्म होता है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home