image: Priyanaka meher new pahadi song viral-0417

Video: देखिए...पहाड़ी लड़की के इस अंदाज से यू-ट्यूब पर मचा तहलका...वीडियो वायरल !

Apr 26 2017 10:19AM, Writer:मीत

पहाड़ी टैलेंट की आज दुनियाभर में चर्चाएं हो रही है। इनमें से एक टैलेंट प्रियंका मेहर भी है, देहरादून की रहने वाली प्रियंका के बारे में कहा जाता है कि इनकी आवाज महिफिल का समां बांध देती है। बहुत ही शानदार आवाज की धनी प्रियंका ने यू-ट्यूब और फेसबुक के जरिए लोगों तक अपनी आवाजा का जादू पहुंचाने की सोची थी। आज प्रियंका के हर गाने को यू-ट्यूब पर अच्छे खासे हिट्स मिल जाते हैं. प्रियंका ने किसी और भाषा या बोली के गाने नहीं , बल्कि उत्तराखंड के गीतों की ही तरफ फोकस किया है। बेहतरीन आवाज के जरिए हर बार प्रियंका कुछ ना कुछ नया करती हैं। इसके साथ ही वो नए ए प्रयोग भई करती हैं। आज हम आपको प्रियंका का जो गाना सुनने जा रहे हैं, वो गाना उत्तराखंड के कालजयी सिंगर नरेंद्र सिंह नेगी का ‘द्वी गति बैशाख सुरमा म्येरा मुलुक मेला’ गाना है। इस गाने में दिख रहा है कि प्रियंका के पास ना तो कोई म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट है और ना ही वो किसी स्टूडिया में इस गाने को गा रही हैं।

बस एक छोटा सा कमरा और उसमें प्रियंका और उनका एक साथी। प्रियंका अपनी आवाज में इस गाने को गा रही हैं और साथी किसी इंस्ट्रूमेंट से नहीं बल्कि अपने गले से ही म्यूजिक की आवाज दे रहा है। मतलब कुछ मिलाकर इस गाने में तथ्यों और भाषा से छेड़छाड़ ना करते हुए, नयापन दिया गया है। बेहतरीन हैं उत्तराखंड के य़े नए गीतकार और संगीतकार, जो अपनी आवाज को लगातार तराशते जा रहे हैं, पुराने गीतों से बिना छेड़छाड़ किए हुए उन्हें और भी ज्यादा निखार रहे हैं और सबसे खास बात ये है कि अपनी जड़ों को किसी भी हाल में नहीं भूलना चाहते। आज देशभर में पहाड़ी सिंगर्स का डंका बज रहा है। पहाड़ी सिगर्स ने उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपनी आवाज का लोहा मनवाया है। इस वीडियो से पता चलता है कि आगे चलकर उत्तराखंड के युवा किस लेवल पर जाने वाले हैं। प्रियंका ने जिस खूबसूरती से इस गाने को गाया है, वो कमाल है।

इतना जरूर है कि यू-ट्यूब पर प्रियंका का ये गाना काफी पॉपुलर हो गया है। इस गीत की दीवानगी का आलम ये है कि ये सभी के द्वारा पसंद किया जा रहा है। उम्मीद है कि यू-ट्यूब पर ये वीडियो अपनी अलग ही छाप छोड़ेगा। इस गीत से पता चलता है कि आगे चलकर उत्तराखंड के युवा किस लेवल पर जाने वाले हैं। आज आप देख सकते हैं कि उत्तराखंड के कई सितारे बॉलीवुड में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। चाहे बात आप जुबिन नौटियाल की करें, या फिर दीपक खंखरियाल की करें या फिर अनुष्का शर्मा ही क्यों ना हों। हर किसी ने बड़े मंच पर जाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। प्रियंका ने यू-ट्यूब चैनल पर और भी बेहतरीन गाने गाए हैं। इसके अलावा भी प्रियंका के कई गाने उनके यू-ट्यूब चैनल पर हैं। राज्य समीक्षा का उद्देश्य है कि ऐसे पहाड़ी सिंगर्स को जल्द से जल्द बड़ा मंच मिले, जिससे वो अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकें। फिलहाल प्रियंका को राज्य समीक्षा की टीम की तरफ से हार्दिक बधाई। ऐसे ही बढ़ती रहो, तरक्की करती रहो। मंजिलें आपका इंतजार कर रही हैं।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home