image: Dehradun Doiwala Toll Plaza Bike women Collision Video

डोईवाला टोल प्लाजा पर भयानक हादसा, बाइक की टक्कर से हवा में उड़ी महिला..देखिए वीडियो

Dehradun Doiwala Toll Plaza पर एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर टोल पर काम करने वाली महिला से हो गई। देखिए वीडियो
Jul 27 2022 3:28PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

देहरादून के डोईवाला टोल प्लाजा में एक हफ्ते के अंदर दूसरी दुर्घटना का वीडियो सामने आया है।

Doiwala Toll Plaza Bike women Collision Video

डोईवाला टोल पर एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर टोल पर काम करने वाली महिला से हो गई। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अचानक महिला टोल से सड़क पर आती है और बाइक सवार को सोचने समझने का मौका तक नहीं मिलता। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, बाइक ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। घटना बुधवार दोपहर की है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार महिला को 50 मीटर तक घसीटते ले गया। घायल महिला को हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के दाएं पैर में तीन फैक्चर और सिर पर गंभीर चोट आई है। आप भी देखिए वीडियो


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home