image: Tight security for pm modi kedarnath visit-0417

अभेद किले में में बदला उत्तराखंड..पीएम मोदी के केदारनाथ दौरे के लिए सुरक्षा चाक चौबंद !

Apr 27 2017 9:22PM, Writer:मीत

पीएम मोदी एक बार फिर से महादेव का आशीर्वाद लेने उत्तराखंड आ रहे हैं। बाबा केदारनाथ के पट खुलेंगे और मोदी बाबा की शरण में मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो मई को दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ रहे हैं। पीएम मोदी तीन मई को केदारनाथ के कपाट खुलने के समय केदारधाम में मौजूद रहेंगे। तीन मई को बाबा केदार के दर्शन के बाद पीएम दिल्ली रवाना हो जाएंगे। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी तीन मई को कपाट खुलने के अवसर पर केदारनाथ धाम में दर्शन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 3 मई को केदारनाथ धाम के प्रस्तावित दौरे को लेकर पुलिस मुस्तैद हो गई है। रुद्रप्रयाग से लेकर गौरीकुंड तक सुरक्षा व्यवस्थाओं को पुख्ता किया जा रहा है। पुलिस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर केदारघाटी के लोगों में उत्साह है। उन्होंने प्रधानमंत्री से केदारनाथ को सड़क से जोड़ने की मांग की है।

केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला का कहना है कि वे केदारनाथ को सड़क से जोड़ने की मांग प्रधानमंत्री के समक्ष रखेंगे। पीएम मोदी के केदारनाथ दौरे को लेकर पुलिस ने सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान भी शुरू कर दिया है, जिसके तहत बाजारों, चौराहों, होटलों, ढाबों, रेस्टोरेंटों और पैदल चल रहे बाबाओं और अन्य की जांच की जा रही है। रुद्रप्रयाग की जिलाधिकारी रंजना और पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा व्यवस्थाओं पर नजर रखे हुए हैं। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। एसपी पीएन मीणा ने बताया कि रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी, ऊखीमठ, मयाली, जखोली, सोनप्रयाग, गौरीकुंड, जंगलचट्टी, भीमबली,लिनचोली और केदारनाथ में पर्याप्त सुरक्षा बल भेजा जा रहा है। 250 पुलिस अधिकारी व जवानों की डिमांड भी पुलिस निदेशालय से की गई है। गुप्तकाशी में सीओ की तैनाती कर दी गई है। एसपी पीएन मीणा ने नव नियुक्त सीओ अभय कुमार को वहां की जिम्मेदारी सौंपी है।

वहीं, मनमोहन सिंह नेगी ने गुप्तकाशी थाने का चार्ज संभाल लिया है। यहां के थानाध्यक्ष विपिन चंद्र पाठक केदारनाथ धाम में सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे।उत्तराखंड की सरजमीं से पीएम मोदी को बेहद लगाव है। जब उत्तराखंड आपदा आई थी तो उस वक्त मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। उस वक्त उन्होंने गुजरात से ही हेलिकॉप्टर के जरिए राहत सामग्री भिजवाई थी। इसके अलावा रिकार्ड बहुमत से सत्ता में आई भाजपा की त्रिवेंद्र सरकार के आरंभिक पांच-छह महीने के कार्यों की समीक्षा के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह उत्तराखंड आएंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन मई को कपाट खुलने के मौके पर केदारनाथ आने के लिए मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने पिछले दिनों प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान उन्हें उत्तराखंड आने को आमंत्रित किया था। अजय भट्ट ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अगस्त में प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे के दौरान सरकार के कामकाज की समीक्षा करेंगे।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home