पहाड़ी लड़की ने दुनिया को दी ‘गौरक्षा’ की मिसाल...बोली…‘पहाड़ियों से तो दुनिया सीखती है’ !
Apr 28 2017 8:41AM, Writer:हैदर
पहाड़ों की रानी और मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का आपने बॉलीवुड और फिल्मों को लेकर खास प्यार देखा होगा। अनुष्का शर्मा का क्रिकेटर विराट कोहली को लेकर भी आपने प्यार देखा होगा। ये वो प्यार है जिसके लिए वो क्रिकेट स्टेडियम में भी देखी गईं। पहाड़ों की रानी अनुष्का शर्मा की जिंदगी के कई पहलू हैं। जिनसे हम और आप अछूते हैं। राज्य समीक्षा की हमेशा ये कोशिश रही है कि पहाड़ों के दिग्गजों के बारे में आपको बताए, आपको वो जानकारी दे जिससे आपको पहाड़ और पहाड़ियों पर गर्व हो। इससे पहले भी हम आपको अनुष्का शर्मा के बार में कई खास चीजें बता चुके हैं। लेकिन आज हम अनुष्का शर्मा के जिस प्यार के बारे में बताने जा रहे हैं। उसके बारे में शायद ही आपने कभी सुना या पढ़ा हो। बेहद सरल स्वभाव की अनुष्का शर्मा दिलदार हैं। वो सिर्फ इंसानों से ही नहीं हर शय से प्यार करती हैं। हर किसी की इज्जत करती हैं, अनुष्का की हमेशा ये कोशिश रहती है कि उनकी वजह से किसी को तकलीफ ना पहुंचे। जाहिर है इस तरह की सोच और आदतें एक अच्छे इंसान की निशानी होती है। अनुष्का शर्मा में हर वो खूबी है जो एक अच्छे इंसान में होनी चाहिए। और इसकी एक झलक राजस्थान के उदयपुर में देखने को मिली।
उदयपुर में अनुष्का शर्मा का वो प्रेम नजर आया जिसे देखकर हर किसी ने यही कहा कि अभिनेत्री हो तो ऐसी, इंसान हो तो ऐसा। आप सोच रहे होंगे कि आखिर उदयपुर में अनुष्का शर्मा ने क्या ऐसा किया जिसकी वजह से उनकी हर तरफ वाहवाही हो रही है। जिस वक्त देश में गोहत्या और गोरक्षा को लेकर कोहराम मचा हुआ है। उस वक्त पहाड़ों की रानी का गो प्रेम सबके सामने आया है। अनुष्का शर्मा और उनके पिता अजय शर्मा नीजि दौरे पर उदयपुर पहुंचे थे। और इसी दौरान झीलों की नगरी उदयपुर में अनुष्का शर्मा का गो प्रेम सबके सामने आया। अनुष्का यहां के बड़ी इलाके में एनिमल एड सोसायटी पहुंची थीं। जहां उन्होंने चार घंटे बिताए। अनुष्का शर्मा ने गोशाला में सिर्फ वक्त ही नहीं बिताया बल्कि गायों और बछड़ों की सेवा की, उनकी देखभाल की। जिस वक्त गोशाला में बछड़ों-गायों की देखभाल की जा रही थी उस वक्त अनुष्का शर्मा ने उसमें हिस्सा लिया। उन्होंने बछड़ों को अपने हाथ से दूध पिलाया। गाय-बछड़ों को गुड़ और हरा चारा भी खिलाया। चार घंटे तक अनुष्का शर्मा गोशाला में मौजूद रहीं। यहां गायों और बछड़ों की देख रेख कर रहे लोगों से उन्होंने बातचीत की। गोशाला में गायों की कैसे देख रेख की जाती है। इनकी देखभाल में क्या परेशानी आती है। इन सारी चीजों के बारे में उन्होंने जाना और परखा। अनुष्का ने कहा कि उन्होंने ये सब पहाड़ों से ही सीखा है।
अनुष्का शर्मा ने यहां डॉग्स के लिए बनाए गए हाइड्रोथैरेपी पुल की भी तारीफ की। दरअसल इस थैरेपी में एक पुल के अंदर गर्म पानी में डॉग्स को तैरने के लिए छोड़ दिया जाता है। ये डॉग्स के वेट मैनेजमेंट और फिटनेस के लिए कम आता है। गोशाला में अनुष्का शर्मा को देखकर यहां के कर्मचारी बेहद उत्साहित दिखे। वहीं गोशाला प्रशासन अनुर्ष्का के इस कदम की तारीफ करते नहीं थक रहा। इनका मानना है कि अनुष्का शर्मा के इस कदम से बाकी लोगों को भी पशुओं की मदद के लिए इंस्पिरेशन मिलेगी। पहाड़ों की रानी अनुष्का शर्मा के इस कदम को सिर्फ गोशाला प्रशासन ही नहीं बल्कि हर कोई तारीफ कर रहा है। अनुष्का शर्मा का ये वो रूप है जिसे कम ही लगों ने देखा था। अनुष्का शर्मा के इस कदम ने ये दर्शा दिया कि वो सिर्फ इंसानों से ही नहीं बल्कि जानवरों से भी उतना ही प्यार करती हैं। गोशाला में विजट करने के बाद अनुष्का शर्मा मंबई के लिए रवाना हो गईं। इसके साथ ही उन्होंने गोरक्षकों को ये संदेश दिया कि गोरक्षा के नाम पर खून बहाने की जरुतर नहीं बल्कि गोशालाओ में जाकर गायों की सेवा करने की जरुरत है। उन लाचार गायों को गोशाला तक पहुंचाने की जरुरत है जो सड़कों और गलियों में बेसहारा भूखे तड़प तड़पकर मर जाती हैं। पहाड़ों की इस दिग्गज से हमें भी सीखने की जरुरत है।