image: A memory of vinod khanna-0417

विनोद खन्ना का पहाड़ प्रेम...पूछते थे…‘अच्छा तो तू पहाड़ी है, पहाड़ में कहां से ?’

Apr 28 2017 9:08AM, Writer:मीत

बॉलीवुड के मैचो मैन विनोद खन्ना अब इस दुनिया में नहीं रहे। 70 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के चलते उन्होंने मुंबई में आखिरी सांस ली। उन्होंने 141 फिल्मों में काम किया। भले ही वो आज इस दुनिया में नहीं है। लेकिन उनकी अदाकारी आज भी लोगों के दिलों में मौजूद है। आज हम आपको विनोद खन्ना और एक पहाड़ी एक्टर से जुड़ी एक स्टोरी बता रहे हैं। दबंग-2 फिल्म के गेंदा भईया यानी दीपक डोबरियाल को तो आप जानते ही होंगे। दिवंगत विनोद खन्ना के बारे में क्या कहते हैं। आपको याद होगा कि साल 2012 में दबंग-2 में विनोद खन्ना और पहाड़ी ब्वॉय दीपक डोबरियाल के बीच का एक सीन है। इस सीन में विनोद और दीपक के बीच एक मिनट से भी कम समय का टेक हुआ । जिस वक्त गेंदा भईया यानी दीपक डोबरियाल विनोद खन्ना को डरा रहे हैं। उस टेक से पहले दीपक काफी नर्वस थे। टेक पूरा होने के बाद विनोद खन्ना ने दीपक से कुछ बातें कही, जो आज भी दीपक को याद है।

विनोद खन्ना को याद करते हुए दीपक बताते हैं कि जब हमारा सीन खत्म हुआ। तो उन्होंने मुझसे कहा, शाबास बेटा, कहां से है तू ? इस पर दीपक ने कहा कि उत्तराखंड से हूूं। इसके बाद विनोद ने पूछा कि आखिर उत्तराखंड में कहां से हो ? फिर दीपक डोबरियाल ने जवाब दिया कि गढ़वाल से। उन्होंने फिर पूछा गढ़वाल में कहां से, तो दीपक ने जवाब दिया पौड़ी गढ़वाल से। दीपक डोबरियाल ने इसके आगे भी बड़ी बातें बताई। उन्होंने कहा कि विनोद खन्ना ने उनके कंधे पर अपना हाथ रखा और कहा, अच्छा, पहाड़ी है तू । फिर मजाकिया अंदाज में बोले, देखे मेरे सामने कोई टिक नहीं पाता, पर तू पहाड़ी है इसलिए छोड़ देता हूं। इस पर दीपक ने क्या जवाब दिया, ये जानकर आप भी खुश हो जाएंगे । दीपक ने ‌जवाब दिया कि ‘सर, मैं फिल्म में आपको डरा रहा हूं। आप माचो मैन हो, मुझे ये सीन करना सही नहीं लग रहा है। अभी तक मैं संदेह में हूं।

विनोद खन्ना फिर उसी अंदाज में बोले, हां वो तो है, खैर तू चिंता मत कर मैंने डरने की एक्टिंग इतनी अच्छी की है कि लोगों को तुझपर यकीन हो जाएगा। बॉलीवुड के सुपरस्टार विनोद खन्ना अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया, और इसके साथ ही वो हमारे बीच उन सुनहरी यादों को छोड़ गए जो ताकयामत हमारे जहन में जिंदा रहेंगी। उनके निधन पर सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्की राजनीतिक का गलियारा भी शोक की लहर में डूब गया। जितनी शोहरत उन्होंन बॉलीवुड में कमाई, उतनी ही शोहरत राजनीति में भी उनकी थी। वो एक जिंदा दिल इंसान थे। वो किसी से नफरत नहीं करते थे। प्यार बांटते थे और लोगों से प्यार ही चाहते थे। कुल मिलाकर कहें तो बॉलीवुड के सुपरस्टार विनोद खन्ना अब इस दुनिया में तो नहीं रहे लेकिन उनकी यादें आज भी जिंदा हैं। पहाड़ियों को लेकर विनोद हमेशा से ही संजीदा रहते थे।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home