image: Drunk half-naked youths video viral in haridwar

देवभूमि में बेशर्मों की बदतमीजी, आधी रात को अर्धनग्न होकर बीच सड़क पर दारू पार्टी..देखिए वीडियो

बताया जा रहा है कि ये वीडियो हरिद्वार का है। कुछ युवा नशे में धुत्त होकर और अर्धनग्न होकर सड़क पर मस्ती काट रहे हैं।
Aug 21 2022 4:40PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

धर्मनगरी की मर्यादा और आस्था के साथ खिलवाड़ हो रहा है। सवाल ये है कि पुलिस खामोश क्यों है? कभी कोई शराब पार्टी करता है, कोई हुक्का गुड़गुड़ाता है और अब तो हद हो गई।

Drunk half-naked youths video viral in haridwar

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो हरिद्वार का है। कुछ युवा नशे में धुत्त होकर और अर्धनग्न होकर सड़क पर मस्ती काट रहे हैं। कुछ युवा अर्धनग्न होकर सड़क पर लोटपोट हो रहे हैं। इस बीच मौके से गिजर रहे एक स्थानीय निवासी ने इन बदतमीजों का वीडियो कैमरे में कैद कर दिया। ये वीडियो सिंह द्वार के पास फ्लाईओवर से पहले का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक किस तरह से बेखौफ हो रखे हैं। आगे देखिए वीडियो

यहां से महज कुछ दूरी पर ही पुलिस का बूथ भी बना है। उसके बावजूद भी इन युवकों के हौसले इतने बुलंद है कि मौज मस्ती में मग्न हैं। वास्तव में ऐसे नशेड़ी पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। देखिए वीडियो

सब्सक्राइब करें -


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home