image: Anushka sharma singing bedu pako-0417

Video: ‘मैं पहाड़ी हूं’...अनुष्का शर्मा की ये बात सुनकर अक्षय कुमार गाने लगे...‘बेड़ु पाको’ !

May 1 2017 11:10AM, Writer:मीत

आज पहाड़ी किसी पहचान के मोहताज नहीं रह गए हैं। जहां देखिए वहां पहाड़ी , जिधर नजर डालिए टॉप पर पहाड़ी। सेना पर नजर डालेंगे तो सबसे पहले पहाड़ी सीना तान कर खड़े रहते हैं। देस की बड़ी सुरक्षा एजेंसियों पर नजर डालेंगे तो अजित डोभाल जैसे कद्दावर आपको मिल जाएंगे। क्रिकेट पर नजर डालेंगे तो महेंद्र सिंह धोनी के रूप में बड़ा खिलाड़ी आपको दिख जाएगा। संगीत पर नजर डालेंगे तो जुबिन नौटियाल के रूप में ऐसा सिंगर मिल जाएगा, जो अरिजित सिंह जैसे दिग्गज को कड़ी टक्कर दे रहा है। फिल्मों पर नजर डालेंगे तो अनुष्का शर्मा जैसी ऐसी एक्ट्रेस आपको मिल जाएगीॉ, जो आज बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे टॉप की अभिनेत्री हैं। चलिए आज आपको अनुष्का शर्मा का ही एक वीडियो दिखा देते हैं। इस वीडियो को देखकर आप भी गर्व करेंगे कि आप उत्तराखंडी की पवित्र भूमि से हैं। गौर से सुनिए कि अनुष्का शर्मा आखिर क्या कह रही हैं।

अनुष्का के बारे में तो आप जानते ही होंगे। उन्हें मस्तमौला पहाड़न भी कह दें तो कोई गलत नहीं होगा। ये वो वीडियो है, जो आपको एहसास दिलाता है कि आज पहाड़ी किस तरह से उत्तराखंड का मान बढ़ा रहे हैं। इस वीडियो में आपके लिए खास तौर पर बहुत कुछ है। अनुष्का आज भले ही बॉलीवुड पर राज कर रही हैं, लेकिन उनका उत्तराखंडी दिल आज भी धड़कता है। दिल से उत्तराखंडी इस लड़की ने बॉलीवुड में कई मुकाम हासिल किए हैं। बैंड, बाजा, बारात, रब ने बना दी जोड़ी, एनएच-8, जब तक है जान, ऐ दिल है मुश्किल और ना जाने कितनी फिल्में अनुष्का कर चुकी हैं। कोई भी ऐसा स्टार नहीं छूटा है, जिसके साथ अनुष्का ने काम ना किया हो। लेकिन कहते हैं कि इंसान को अपनी जड़ें नहीं भूलनी चाहिए। ये ही काम अनुष्का ने भी किया है। वो किसी भी बड़े मुकाम पर चली गई हों, लेकिन आज भी वो उत्तराखंड को हर वक्त याद करती हैं।

ये अनुष्का का ही जलवा है कि बड़े बड़े सितारों के बीच बैठकर भी वो बेड़ु पाको गा रही हैं। दरअसल इस वीडियो में दिखाया गया है कि अनुष्का अक्षय कुमार, हार्ड कौर और ना जाने कितनी बॉलीवुड पर्नैलिटी के बीच बैठी हैं। अक्षय कुमार अनुष्का से अपील करते हैं कि कोई पहाड़ी गाना गाकर सुनाएं। बस फुर क्या था, अनुष्का शुरू हो गई गाने में और गाना भी गाया कौन सा ? बेड़ु पाको बारामासा..पहाड़ का सुपरहिट गाना। एक किस्सा और आपको बताते हैं। दरअसल अनुष्का एक बार कपिल शर्मा के शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा में बतौर मेहमान आई थीं। इसके बाद उनसे पहाड़ी में कुछ गाने के लिए कहा गया । आप जानते हैं कि अनुष्का ने क्या गाया। उन्होंने गाया था ‘घुघुती , बसूती’ जो कि पहाड़ में बच्चों को सुनाई जाने वाली सबसे शानदार कविता है। आज आप ये वीडियो जरूर देखिए। इस वीडियो में तो अनुष्का ने सबकी बोलती बंद कर दी।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home