image: Pauri Garhwal Kaljikhal Garhwal Rifle Komal Khushal Shaheed

दुखद खबर: गढ़वाल राइफल का जवान ड्यूटी के दौरान शहीद

पौड़ी जिले के कल्जीखाल ब्लॉक के निवासी कोमल खुगशाल के निधन की खबर आई है। वो 20 गढ़वाल राइफल में तैनात थे
Sep 6 2022 9:04AM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड के लिए दुखद खबर है। गढ़वाल राइफल का एक और लाल वीरगति को प्राप्त हुआ है।

Pauri Garhwal Kaljikhal Komal Khushal Shaheed

जी हां पौड़ी जिले के कल्जीखाल ब्लॉक के निवासी कोमल खुगशाल के निधन की खबर आई है। वो 20 गढ़वाल राइफल में तैनात थे और पंजाब के भटिंडा में सेवाएं दे रहे थे। ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पातल में उनका निधन हो गया। पौड़ी जिले के कल्जीखाल ब्लाक के कुड़ि गांव के राम प्रकाश खुगशाल जी के पुत्र कोमल खुगशाल के निधन के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा है। बताया जा रहा है कि आज शाम तक शहीद कोमल खुगशाल की पार्थिव शरीर गांव पहुंचेगा। भगवान शहीद सैनिक की पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें व शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति दें।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home