image: Govt will launch project bharatmala-0517

पहाड़ों से शुरू होगा पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजक्ट ..जानिए..क्या है प्रोजक्ट ‘भारतमाला’ ?

May 1 2017 4:04PM, Writer:मीत

देश के पीएम मोदी अब एक बहुत बड़ा काम करने जा रहे हैं। देश जल्द ही प्रोजक्ट भारतचमाला का गवाह बनने जा रहा है। ये वो प्रोजक्ट है, जो हर देशवासी के लिए बेहद जरूरी है। एक शहर से दूसरे शहर को जोड़ने के लिए ये प्रोजक्ट जब लॉन्च होगा तो दुनिया देखती रह जाएगी। जी हां सरकार देश के तमाम हाईवे प्रोजक्ट्स को खत्म कर रही है और इनकी जगह नया प्रोजक्ट भारतमाला लॉन्च किया जाना है। देश के सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इस बात की जानकारी देश को दी है। जल्द ही आपके सामने वो गौरवशाली पल आएगा, जब ये प्रोजक्ट लॉन्च कर दिया जाएगा। कहा जा रहा है कि इस प्रोजक्ट की शुरुआत उत्तराखंड से हो सकती है। गडकरी का कहना है कि भारत सरकार जल्द ही सभी मौजूदा हाइवे प्रोजेक्ट्स को खत्म करने जा रही है और इनकी जगह भारतमाला प्रोजेक्ट लॉन्च करने जा रही है। इस योजना के तहत नेशनल हाइवे डिवेलपमेंट प्रोजेक्ट यानी NHDP समेत बाकी सभी हाइवे विकास परियोजनाओं को इसमें शामिल कर लिया जाएगा।

इसके पहले फेज में 20 हजार किलोमीटर हाईवे का निर्माण किया जाना है। कहा जा रहा है कि ये सड़कें बेहतरीन होंगी और दुनिया के सामने नई मिसाल पेश करेंगी। इस प्रोजक्ट के लिए कहा जा रहा है कि लोगों को इससे कोई भी परेशानी नहीं होगी। एक शहर से दूसरे शहर को जोड़ने के लिए इस प्रोजक्ट में बहुत कुछ खास है। नितिन गडकरी का कहना है कि ये वो प्रोजक्ट है, जो कभी भी नहीं रुकेगा और आगे बढ़ता ही जाएगा। फिलहाल इसके पहले फेज में 20,000 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाना है। गडकरी का कहना है कि NHDP और सभी मौजूदा योजनाएं 6 महीने में खत्म कर दी जाएंगी। इसके बाद ही भारतमाला प्रोजक्ट को लॉन्च किया जाएगा। गडकरी का कहना है कि इसके लिए डीटेल प्रोजक्ट रिपोर्ट यानी DPR तैयार की जा रही है। बताया जा रहा है कि इसके लिए सरकार ने एक बेहतरीन टीम को काम पर लगाया है। इस टीम की अगुवाई खुद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे।

कहा जा रहा है कि प्रोजक्ट भारतमाला भारत सरकार का दूसरा सबसे बड़ा हाइवे प्रोजेक्ट साबित होगा। इससे पहले NHDP का नंबर आता है , जिसके अंतर्गत 50 हजार किलोमीटर सड़क का निर्माण हुआ है। NHDP की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में हुई थी। NHDP में स्वर्णिम चतुर्भुज शामिल है, जो श्रीनगर से कन्याकुमारी और पोरबंदर को सिलचड़ से जोड़ता है। बताया जा रहा है कि NHDP के तहत अभी 10 हजार कुलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाना है। गडकरी का कहना है कि प्रोजक्ट भारतमाला के तहत सरकार बड़े पैमाने पर सड़के तैयार करेगी। इसके साथ ही देश के सीमावर्ती इलाकों में सड़कों का नेटवर्क बढ़ाया जाएगा। गडकरी का कहना है कि सरकार सभी जिला मुख्यालयों को सड़कों से जोड़ने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही दूरदराज और पिछड़े इलाकों पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस योजना पर करीब 10 लाख करोड़ रुपये का खर्चा आएगा।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home