योगी की नई गर्जना...केसरिया पहन गुंडई दिखाई तो याद रखना..'पहाड़ी हूं' !
May 1 2017 9:41PM, Writer:shantanu
योगी के सीएम बनने के बाद से हिंदू युवा वाहिनी जैसे संगठन जो योगी ने शुरू किए थे। उसके कार्यकर्ता तो ज्यादा ही उत्साहित हैं। इस संगठन से जुड़ी कुछ खबरों ने बीजेपी के लिए मुश्किलें भी बढाई हैं। मुख्यमंत्री खुद जानते हैं कि अब उनके ऊपर पूरे प्रदेश की जिम्मेदारी है। सत्ता संभालने के बाद कई बार अपने मंत्रियों को नसीहतें दे चुके हैं। सरकारी अधिकारियों को भी वो कई बार प्रशासन का पाठ पढ़ा चुके हैं। अब बारी है हिंदूवादी संगठनों की है। गोरखनाथ मंदिर में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं और प्रतिनिधियों की बैठक के दौरान सीएम योगी ने ये बात कही है। मुख्यमंत्री ने साफ साफ कहा है कि भगवा रंग शांति का प्रतीक है। केसरिया शालीनता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमें इसकी शालीनता को बनाए रखना है। भगवा पहन कर किसी ने भी दाादागीरी दिखाई तो उसके खिलाफ सख्त एक्शऩ लिया जाएगा।
हाल के दिनों में भगवा ब्रिगेड के कारनामों के कारण योगी सरकार पर सवाल उठने लगे हैं। गोरक्षक, और एंटी रोमियो स्क्वॉड के नाम पर जिस तरह से हिंदु युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं पर उंगलियां उठी है उसे देखते हुए योगी ने चेतावनी दी है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केसरिया रंग का अपमान नहीं करेगा कोई , ये शालीनता का प्रतीक है। योगी आदित्यनाथ ने दो टूक कहा है भगवा पहन कर गलत काम करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। यूपी सरकार में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने भी कहा कि बीजेपी कानून में विश्वास रखती है और राज्य में हमारी सरकार कानून का राज लाना चाहती है। अगर सरकार में कोई कोई मंत्री भी है तो उसे कानून के मुताबिक ही चलना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सीएम योगी ने कार्यकर्ताओं से भी यही बात कही है। जनता को हमसे काफी उम्मीदें हैं। हम जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं।
सीएम योगी की इस चेतावनी को लेकर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं को लग रहा है कि ये केवल विरोधियों के लिए है। शायद वो योगी का इशारा नहीं समझ पा रहे हैं। हिंदू युवा वाहिनी का कहना है कि मुख्यमंत्री ने ये बयान उन लोगों के लिए दिया है जो केसरिया रंग का गमछा डाल के दफ्तरों में जा रहे हैं और दबाव बना रहे हैं। ये लोग गलथ ढंग से भगवा को इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई हुई है। बता दें कि गो रक्षा, लव जिहाद, इस्लामिक आतंकवाद से लेकर धर्म परिवर्तन पर योगी आदित्यनाथ के विचार जगजाहिर हैं। इसके बाद वो अपने काम से जनता को संदेश देना चाहते हैं कि सबका साथ सबका विकास ही उनका मूल मंत्र है। अभी तक के काम से वो ये जाहिर भी कर चुके हैं। एक एक करके वो सभी को समझा रहे हैं कि जीत मिली है तो उसके साथ जिम्मेदारी भी मिली है।