image: 3 call girls arrested in Khatima

उत्तराखंड: कॉलोनी के बीचों-बीच चल रहा था सेक्स रैकेट, घर में पड़ा छापा..3 कॉल गर्ल गिरफ्तार

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम को सूचना मिली थी कि राजीवनगर की कपूर कॉलोनी में कुछ महिलाएं अनैतिक कार्य कर रही हैं। जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है।
Sep 22 2022 7:16PM, Writer:कोमल नेगी

उत्तराखंड की शांत वादियां देह के सौदागरों के निशाने पर हैं। यहां जैसे-जैसे पर्यटन संबंधी गतिविधियां बढ़ी हैं, देह व्यापार के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं।

call girls arrested in Khatima

ताजा मामला खटीमा के राजीव नगर का है। जहां मंगलवार की देर शाम एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस दौरान टीम ने एक मकान से तीन महिलाओं सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। स्थानीय लोगों का आरोप था कि मकान में अनैतिक देह व्यापार चल रहा था। चारों आरोपियों पर अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया। दरअसल एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम को सूचना मिली थी कि राजीवनगर की कपूर कॉलोनी में कुछ महिलाएं अनैतिक कार्य कर रही हैं। जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। बच्चों और युवाओं पर इसका गलत प्रभाव पड़ रहा है।

शिकायत मिलने पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम की निरीक्षक बसंती आर्य के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। मंगलवार को टीम ने मकान में छापा मारा तो वहां एक युवक दो महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला। घटनास्थल से आपत्तिजनक सामान भी मिला है। टीम ने आरोपियों के कब्जे से चार विभिन्न कंपनियों के मोबाइल, बाइक, 17 हजार 300 रुपये व सामान बरामद किया। देह व्यापार के आरोप में एक युवक और तीन महिलाओं की गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार युवक की पहचान बंडिया जमौर निवासी नंद किशोर मौर्य के रूप में हुई। युवक और महिलाओं ने बताया कि कम समय में अधिक पैसा कमाने के लिए वे काफी समय से इस धंधे में लिप्त हैं। सेक्स रैकेट का संचालन एक महिला कर रही थी। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के अंतर्गत केस दर्ज किया है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home