केदारनाथ दर्शन से तरोताज़ा हुए पीएम मोदी… नोटबंदी के बाद अब ये ऐलान होगा!
May 3 2017 5:31PM, Writer:मीत
8 नवंबर 2016 को देश में नोटबंदी का ऐलान किया गया था। अब सवाल ये है कि नोटबंदी के बाद देश के पीएम क्या बड़ा फैसला लेने वाले हैं। तो इस बात का जवाब भी हम आपको दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि नोटबंदी के बाद मोदी का अगला टारगेट बेनामी प्रॉपर्टी है। जी हां केदारनाथ के दर्शन के बाद से मोदी एकदम तरोताजा महसूस कर रहे हैं और अब वो नया एक्शन प्लान तैयार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश भर के राजस्व अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की है। इस समीक्षा बैठक में ऑपरेशन क्लीन मनी के बारे में पूरी जानकारी ली गई। इस बैठक में ही मोदी ने एक और बड़ा निर्देश दिया है। बताया जा रहा है कि देशभर में अब बेनामी प्रॉपर्टी रखने वालों पर कड़ी कार्रवाई होने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक मोदी ने बेनामी प्रॉपर्टी पर ऐक्शन का निर्देश दे दिया है। इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने वित्त मंत्रालय के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। मोदी ने कहा है कि बेनामी प्रॉपर्टी रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी जाए।
इसके साथ ही पीएम ने कहा है कि ई-असेस्मेंन्ट जल्द से जल्द लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि ई-असेस्मेंट से कम हस्तक्षेप कहोगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया है कि असेस्मन्ट कम्प्यूटराइज्ड होना चाहिए। सूत्रों के हवाले से ये जानकारी हाथ लगी है। पीएम ने ये भी निर्देश दिए हैं कि टैक्स के दायरे में देशभर के और भी लोगों को लाया जाए। मोदी ने कहा कि इस तरह से टैक्स का बेस और ज्यादा मजबूत किया जा सकेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने वित्त मंत्रालय द्वारा वस्तु और सेवा कर यानी जीएसटी को लागू करने को लेकर की गई तैयारियों की भी समीक्षा की। इसके अलावा मोदी ने नोटबंदी के बाद कालेधन के खिलाफ अभियान की भी समीक्षा की। सूत्रों का कहना है कि राजस्व विभाग के साथ अहम बैठक में मोदी ने जीएसटी को लेकर तैयारियों का जायजा लिया। कहा जा रहा है कि इस समीक्षा बैठक में देश के वित्त मंत्री अरुण जेटली, राजस्व सचिव हसमुख अधिया और राजस्व विभाग के और भी बड़े अधिकारी मौजूद थे।
तो कुल मिलाकर कहें कि मोदी के निशाने पर अब बेनामी प्रॉपर्टी वाले हैं। खबर तो ये भी है कि मोदी के इशारे पर ही देशभर में एक बार फिर से कार्रवाइयों का दौर शुरू हो रहा है। इससे पहले देखा गया था कि नोटबंदी के ऐलान के बाद से देशभर में अलग अलग ठिकानों पर कार्रवाई की गई थी। इस कार्रवाई के बाद से देश के खाते में करोड़ों की बेनामी रकम आई है। माना जा रहा है कि अगला कदम भी कुछ इसी तरह से होने जा रहा है। वैसे भी देश के पीएम नरेंद्र मोदी अपनी नीतियों और अपने फैसलों की वजह से दुनियाभर में जाने जाते हैं। अब कहा जा रहा है कि पीएम मोदी का ये बड़ा फैसला एक बार फिर से बेईमानों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। नोटबंदी के ऐलान के बाद देश की कई पार्टियों ने मोदी पर निशाना साधा था। लेकिन इसके बाद वर्ल्ड बैंक और इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड के जो आंकड़े आए थे, उनसे साबित होता है कि देश की अर्थव्यवस्था सही रास्ते पर जा रही है। इन आंकड़ों के बाद मोदी पर निशाना साधने वालों को सही जवाब भी मिला है।