image: army test fire brahmos missile in andman-0517

पाकिस्तान के होश फाख्ता !...सेना ने किया ब्रह्मोस मिसाइल फिर टेस्ट फायर, कांपे नवाज

May 3 2017 8:46PM, Writer:Shantanu

पाकिस्तान को जवाब देने के लिए भारत में तैयारी शुरू हो गई है। ऐसी नौबत इसलिए आई क्योंकि पाकिस्तान सुधरने का कोई संकेत नहीं दे रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव लगातार बढ़ रहा है। पाकिस्तान की सेना ने भारतीय सीमा में घुसकर घात लगा कर दो जवानों को शहीद किया था। इतना ही नहीं, पाकिस्तानी जवानों ने शहीदों के शवों के साथ हैवानियत दिखाते हुए उनके अंगों को काट दिया था। उसके बाद से ही पाकिस्तान पर कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। मोदी सरकार ने सेना को खुली छूट देने का फैसला किया है। हालांकि अभी इस बारे में कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। ये भी कहा जा रहा है कि पाकिस्तान को इस बार ऐसा जवाब दिया जाएगा जिसे वो हमेशा याद रखेगा। सीमा पर ज्यादा जवानों की तैनाती की चर्चा भी चल रही है।

इन सारी अटकलों और कयासों के बीच इंडियन आर्मी ने मंगलवार को अंडमान में कुछ ऐसा किया है जिसके बाद पाकिस्तान के होश उड़ गए हैं। पाकिस्तान को खौफ का अटैक आने लगा है, पाकिस्तानी मीडिया में तो इस खबर के बाद हाहाकार मचा हुआ है। बात ही कुछ ऐसी है, इंडियन आर्मी ने मंगलवार को भारत की सबसे खतरनाक मिसाइलों में से एक ब्रह्मोस का फिर से परीक्षण किया। सेना ने अंडमान निकोबार में ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल के एडवांस वर्जन का सफल टेस्ट किया है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक सेना ने ब्रह्मोस मिसाइल ब्लॉक 3 के जमीन से जमीन पर मार करने वाले वर्जन का टेस्ट किया है। इस मिसाइल को अंडमान निकोबार में मोबाइल ऑटोनॉमस लॉन्चर से फुल रेंज के लिए छोड़ा गया। भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव को देखते हुए ये खबर बेहद ही महत्वपूर्ण हो जाती है।

आपको बता दें कि ब्रह्मोस मिसाइल ब्लॉक -3 वर्जन का ये चौथा टेस्ट था जो सफल हुआ है। जमीन पर मौजूद लक्ष्य को अचूकता के साथ भेगा है। सेना की तरफ से कहा गया है कि इस टेस्ट के बाद साबित हो गया कि ये मिसाइल शानदार हथियार है। गौर करने वाली बात ये है कि हाल ही में इस मिसाइल की रेंज को 290 किलोमीटर से बढ़ाकर 450 किलोमीटर किया गया था। ये मिसाइल रूस की पी-800 ओनिक मिसाइल पर आधारित है। इस मिसाइल में एडवांस गाइडेंस और हाइ एंड सॉफ्टवेयर लगे हैं इसी के साथ ये मिसाइल हाई अल्टीट्यूड से गहरा डाइव लगा सकती है। इसकी रफ्तार आवाज से भी तीन गुना ज्यादा है। बता दें कि ब्रह्मोस मिसाइल को केवल भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में सबसे खतरनाक मिसाइलों में से एक माना जाता है। अंडमान में ब्रह्मोस के परीक्षण के बाद से पाकिस्तानी मीडिया में हंगामा मचा हुआ है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home