भारत आने वाले हैं सुरों के सरताज जस्टिन बीबर...डिमांड सुनकर चौंक जाएंगे आप
May 4 2017 1:47PM, Writer:मोहम्मद जलीश
इंटरनेशनल पॉप स्टार जस्टिन बीबर का मुंबई में कॉन्सर्ट होने वाला है। व्हाइट फॉक्स इंडिया स्टेट्स की तरफ से 10 मई को ये कॉन्सर्ट ऑर्गनाइज किया जा रहा है। जस्टिन यहां वर्ल्ड टूर के तहत संगीत कार्यक्रम में परफॉर्म करेंगे। वो माया नगरी के डीवाई पाटिल स्टेडियम में 'वेयर आर एस नाउ', 'ब्वॉयफ्रेंड', 'लव योरसेल्फ', 'कंपनी', 'एज लांग एज यू लव मी' और 'परपज' जैसे हिट गानों पर परफॉर्मेंस देंगे। भारत आने से पहले जस्टिन बीबर ने आयोजकों के सामने जो लंबी डिमांड लिस्ट रखी है उसने आयोजकों के होश फाक्ता कर दिए हैं। इस लिस्ट में चॉपर से लेकर जकुजी के बैकस्टेज तक जैसी काफी चीजों के नाम शामिल हैं। संगीत के विदेशी धुरंधरों को लेकर देश में शायद ही कभी इनता उत्साह देखने को मिला हो, जितना कि जस्टिन बीबर को देखने को मिल रहा है। लोग इस कॉन्सर्ट से पहले सिर्फ सुनकर ही दीवाने हुए जा रहे हैं कि उन्हें जस्टिन बीबर को सुनने का मौका मिलने जा रहा है। आइए बतातें हैं आपको बीबर ने क्या डिमांड कर दी है।
जस्टिन बीबर की टीम ने होटल में कुल 13 कमरे बुक करने को कहा है, इसी के साथ सुरक्षा सुरक्षा से एक नहीं बल्कि दो फाइव स्टार होटल बुक किए जाएंगे। बीबर के ड्रेसिंग रूम के सभी पर्दे सफेद हों और कमरे में कांच का फ्रिज हो। इसी के साथ कमरे में 24 पानी की बोतलें, 4 एनर्जी ड्रिंक, 6 विटामिन वॉटर की बोतलें, 6 क्रीम सोडा और कई किस्म के फलों का जूस रखने को कहा गया है। यही नहीं जस्टिन बीबर की टीम ने खाने की भी एक लंबी लिस्ट दी है जिसमें वेज और नॉन वेज, दोनों किस्म का खाना शामिल है। इसी के साथ हेल्थ फूड के नाम पर नारियल पानी, बादाम शेक, प्रोटीन पॉउडर, ऑर्गेनिक शहद, केले, हर्बल चाय और फ्रेश फ्रूट भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं। इसके अलावा जस्टिन बीबर की टीम को ले जाने के लिए 10 लग्जरी कारें, 2 वॉल्वो बसें और एक रॉल्स रॉयस गाड़ी बुक कराने का इंतजाम भी आयोजकों को करना होगा। ये कॉन्सर्ट ऑर्गनाइज करना आयोजकों के लिए एक बड़ी चुनौती से कम नहीं। इन व्यवस्थाओं को देखर आपको अंदाजा लग गया होगा कि कॉन्सर्ट को ऑर्गनाइज कराने में किस हद तक ऑर्गनाइजर्स को मेहनत करनी पड़ रही है।
जस्टिन बीबर को जेड प्लस सिक्योरिटी के साथ महाराष्ट्र पुलिस को भी उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही बीबर के अपने 8 सुरक्षा गार्ड भी उनकी सुरक्षा में साथ रहेंगे। होटल से स्टेडियम तक बीबर सड़क के रास्ते नहीं बल्कि चॉपर से जाएंगे। बीबर की ट्रैवलिंग डिमांड को देखते हुए आयोजकों को एक प्राइवेट जेट तक बुक करना पड़ सकता है। इसी के साथ बीबर के साथ उनका सोफा सेट, प्ले-स्टेशन, वॉशिंग मशीन और टेबल-टेनिस की टेबल जैसे कई सामान भी भारत आएंगे। जस्टिन बीबर के इस कॉन्सर्ट की टिकट काफी महंगे दाम में बिक चुके हैं. वहीं इस कॉन्सर्ट में सोनाक्षी सिन्हा के परफॉर्म करने को लेकर कैलाश खेर, अरमान मालिक और सोना महापात्रा जैसे गायकों ने विरोध जताया था। एक इंटरव्यू में गायक कैलाश खेर ने कहा था कि जस्टिन बीबर जैसे बड़े कलाकार के सामने सोनाक्षी का गाना ठीक नहीं है, इससे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गलत संदेश जाएगा, क्योंकि वह कोई प्रसिद्ध गायिका नहीं, बल्कि अभिनेत्री हैं।