पहाड़ी शेर दहाड़ा..जनरल बिपिन रावत की ‘सिंह गर्जना’..अब ऐसे होगा पाकिस्तान का विनाश !
May 4 2017 3:42PM, Writer:मीत
आर्मी चीफ बिपिन रावत ने पाकिस्तान को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि उसे इस बर्बरता का माकूल जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा है कि जब भी इस तरह की घटना होती है हमारे सैनिक पाकिस्तान को जवाब जरुर देते हैं। इस बार भी उसे जवाब मिलेगा। ऐसा जवाब मिलेगा कि वो संभल भी नहीं पाएगा। जहां एक ओर आर्मी चीफ बिपिन रावत ने पाकिस्तान के खिलाफ दहाड़ मारी है वहीं दूसरी ओर पूरे देश में भी इस बर्बरता के खिलाफ गुस्सा देखने को मिल रहा है। शहीद जवानों के परिजन भी केंद्र सरकार से मांग कर चुके हैं कि एक भारतीय सैनिक की शहादत के बदले पचास पाकिस्तानियों के सिर काटे जाएं। उत्तराखंड के इस शेर की दहाड़ से पाकिस्तान में अभी से ही कोहराम मच गया है। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत मीडिया से मुखातिब हुए। आर्मी चीफ ने कहा कि जब भी इस तरह की कोई भी घटना होती है तो हम लोग उसका जवाब जरुर देते हैं। इस घटना में भी पाकिस्तान को करारा जवाब मिलेगा।
हालांकि उन्होंने पाकिस्तानी फौज की इस बर्बरता को लेकर इंडियन आर्मी की कार्रवाई का कोई ब्यौरा नहीं दिया। लेकिन, इतना जरुर कहा कि आर्मी कभी भी अपनी भविष्य के ऑपरेशन का खुलासा नहीं करती है। इस मामले में भी हम अपने योजनाओं का खुलासा नहीं करेंगे। काम पूरा हो जाने के बाद सबको पता चल जाएगा। आर्मी चीफ बिपिन रावत के बयान से साफ है कि भारतीय सेना अपने दोनों जवानों की शहादत का बदला लेने के लिए कोई बड़ी रणनीति बना रही है।इस बात के संकेत पहले भी मिल चुके हैं कि जिस तरह की कार्रवाई पुंछ के कृष्णा घाटी में पाक आर्मी की ओर से की गई है उसे इसका खामियाजा जरुर भुगतना होगा। दरसअल, सोमवार को पाक आर्मी की बार्डर एक्शन टीम के लड़ाके भारतीय सीमा में दाखिल होकर छुप गए थे। यहां पर जब पेट्रोलिंग टीम से भारतीय सेना के दो जवान अलग हुए तो इन लड़ाकों ने उन पर छिपकर हमला बोल दिया और दोनों जवानों की हत्या कर दी।
इतना ही नहीं, मुजाहिद बटालियन के इन लड़ाकों ने भारतीय सैनिकों के शवों को भी क्षत-विक्षत कर दिया था। इसके बाद पाकिस्तानी लड़ाके वापस पीओके की ओर भाग गए थे। हमलावर पाकिस्तान की ओर से भागे हैं इस बात के भी पुख्ता सबूत भारत के पास मौजूद हैं। दरसअल, कृष्णा घाटी में जिस जगह पर ये हमला हुआ वहां से भारतीय सेना ने पाक रेंजर्स का मोबाइल फोन भी बरामद किया है। इसके साथ ही, खून के धब्बे पाकिस्तान की ओर जाते हुए दिख रहे हैं। जिससे साफ है कि बार्डर एक्शन टीम के लड़ाकों ने यहां पर हमले के बाद पाकिस्तान की ओर भाग निकले। इन लड़ाकों की LoC में घुसपैठ और उन्हें वहां से भगाने के लिए पाक फौज की दो अग्रिम चौकियों से मोर्टार और रॉकेट लॉचर भी दागे गए थे। हालांकि इस घटना के बाद गुस्साई भारतीय फौज ने इन दोनों ही चौकियों को नेस्तनाबूत कर दिया था और सात पाकिस्तानी रेंजर्स को भी मार गिराया था। अब आर्मी चीफ बिपिन रावत ने भी स्पष्ट कर दिया है कि संतोष इतने भर से नहीं होगा। असल कार्रवाई इससे भी कहीं ज्यादा बड़ी होगी।