अब और देर नहीं होगी...पाक को होगा सर्वनाश !...मोदी की ‘पहाड़’ जैसी प्रतिज्ञा !
May 5 2017 7:08PM, Writer:Shantanu
भारतीज जवानों को शहीद करने के बाद पाकिस्तान ने उनके शव के साथ बर्बरता दिखाई थी। इसके बाद पूरे देश में गुस्से की लहर है। हर तरफ से मांग की जा रही है कि पाक को करारा जवाब दिया जाए। पीएम मोदी इस मामले में खामोश हैं। उन्होंने इतना कहा था कि जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। अब जो खबर सामने आ रही है वो चौंकाने वाली है। बताया जा रहा है कि सरकार और सेना ने पाक के लिए ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है। कृष्णा घाटी का बदला लेने के लिए एक्शन प्लान रेडी है। सेना और सरकार के बड़े सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक ब्लू प्रिंट तैयार है। इस एक्शन प्लान को पीएम मोदी की तरफ से भी हरी झंडी मिल गई है। इसके लिए कृष्णा घाटी में बोफोर्स तोपों की तैनाती कर दी गई है।
इतना ही नहीं , चार हजार से ज्यादा जवानों के सरहद पर तैनात किया गया है। इन जवानों के जंग की मानसिकता के साथ सरहद पर भेजा गया है। बता दें कि पाकिस्तानी बर्बरता को लेकर रक्षा मंत्री ने कड़ा रुख अपनाया है। सेनाध्यक्ष बिपिन रावत ने कहा था कि पाक को कड़ा जवाब दिया जाएगा। रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने भी साफ कहा था कि पाक जिस भाषा में समझे उसी भाषा में समझाया जाए। इसी के साथ ये कहा जा रहा है कि पाक को भारत के बदले का अंदाजा है। पाकिस्तान को पता है कि उसने जो कायराना हरकत की है उसका बदला भारत लेगा। पाकिस्तान भी अपने स्तर पर तैैयारी कर रहा है। पाकिस्तान भले ही तैयारी कर रहा है। मगर उसे इस बात का अंदाजा नहीं है कि भारत का जवाब कैसा होगा। कहा जा रहा है कि भारत के पलटवार की कल्पना भी पाक ने नहीं की होगी।
पीएम मोदी ने सेना को खुली छूट दे दी है। वो अपने हिसाब से पाकिस्तान को जवाब दे। सेनाध्यक्ष बिपिन रावत ने कहा था कि सेना अपनी योजना नहीं बताती है। वो एक्शन के बात एलान करती है। जब योजना सफल हो जाती है तो उसके बारे में जानकारी दी जाती है। उनके बयान से साफ है कि उन्हें सरकार की तरफ से भरोसा दिया गया है। बता दें कि पाकिस्तान ने दो भारतीय जवानों के साथ बर्बरता दिखाई थी। अब ये साफ हो गया है कि पाकिस्तान को जवाब देने के लिए प्लान तैयार है। देर से ही सही लेकिन पीएम मोदी ने सही फैसला लिया है। पूरे देश से मांग उठ रही है कि पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जाए। खास तौर पर सोशल मीडिया पर तो हाहाकार मचा हुआ है। यूजर्स पाकिस्तान में छुपे आतंकियों को हमेशा के लिए खत्म करने की मांग कर रहे हैं।