image: Dravid praise rishabh pant

इस पहाड़ी खिलाड़ी के फैन बने राहुल द्रविड़… बोले.. ‘ये है अगला तेंदुलकर’ !

May 5 2017 8:17PM, Writer:मीत

उत्तराखंड के खिलाड़ी ऋषभ पंत के बारे में तो आप जानते ही होंगे। ये खिलाड़ी आजकल आईपीएल में विरोधी टीमों पर जबरदस्त कहर बनकर टूट रहा है। आईपीएल-10 में दिल्ली के कोच राहुल द्रविड़ को इस खिलाड़ी से काफी उम्मीदें हैं। क्या आपने राहुल द्रविड़ को कभी गुस्से में देखा है ? नहीं देखा तो आज ये जान लीजिए कि उन्हें भी गुस्सा आता है। जी हां राहुल अभी दिल्ली डेयर डेविल्स के कोच हैं। दिल्ली की टीम ने गुजरात लॉयंस के खिलाफ जीत हासिल की। इस जीत के हीरो युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत और संजू सैमसन रहे। जीत के बाद राहुल ने इन दोनों को ही डांट लगा दी। लेकिन ये डांट भी बड़े प्यार से लगाई गई है। उन्होंने कहा कि वो दोनों बल्लेबाजों को नाबाद लौटते देखना चाहते थे। द्रविड ने कहा कि ये दोनों ही शानदार बल्लेबाज हैं। वो चाहते हैं कि ये दोनों ही बल्लेबाज मैच फिनिश कर नाबाद लौटें। उन्होंने कहा कि अच्छी शुरुआत के साथ इन दोनों युवाओं को शानदार तैयारी करनी होगी।

आगे आने वाले वक्त में ये दोनों बल्लेबाज बड़ा बनने का दम रखते हैं। उन्होंने ऋषभ पंत की जमकर तैयारी की। उन्होंने कहा कि पंत टीम के लिए ज्यादा सोचते हैं। पंत की तारीफ में उन्होंने कहा कि वो आगे चलकर बहुत बड़े बल्लेबाज बनेंगे। आपको बता दें कि पंत उत्तराखंड से ताल्लुक रखते हैं। काफी वक्त बाद उत्तराखंड का कोई खिलाड़ी आईपीएल खेल रहा है। द्रविड़ का कहना है कि पंत को अगर टीम इंडिया में रखा जाता है तो वो हर रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। इसके साथ ही द्रविंड़ ने कहा है कि पंत तेंदुलकर की तरह आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं। द्रविंड ने कहा कि पंत ने 97 रनों पर पहुंचकर भी शतक नहीं बल्कि टीम के बारे में सोचा। इसके साथ ही द्रविड़ ने कहा कि पंत की ये खूबी उन्हें महान बल्लेबाज बनाएगी। इसके साथ ही द्रविड़ ने कहा कि ऋषभ पंत के लिए वो कठोर शिक्षक बन सकते हैं। आपको बता दें कि द्रविड़ भारत के महान बल्लेबाजों में शुमार रहे हैं।

एक वक्त था जब सचिन, द्रविड़ और लक्ष्मण के बिना टीम की कल्पना नहीं की जा सकती थी। भारत को द्रविड़ कई बार अपनी पारियों से मैच जिता चुके हैं। इसके साथ ही उन्हें दुनिया के सबसे शांत बल्लेबाज के रूप में भी जाना जाता है। इस बार यानी आईपीएल-10 में द्रविड़ दिल्ली डेयरडेविल्स के हेड कोच हैं। इसी टीम में ऋषभ पंत और संजू सैमसन जैसे बल्लेबाज हैं, जो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। ऋषभ पंत के खेल को देखकर लग रहा है कि आने वाले वक्त में वो कद्दावर बल्लेबाज बन सकते हैं। हालांकि इस बीच द्रविड़ ने ये भी कहा कि वो नहीं चाहते कि कोई बल्लेबाज उनकी तरह बल्लेबाजी करे। उन्होंने कहा कि हर बल्लेबाज का अपना नजरिया होता है। कुल मिलाकर कहें तो राहुल द्रविड़ अब इन दोनों ही बल्लेबाजों के मुरीद हो गए हैं। अब देखना है कि पंत आगे चलकर कैसा खेल दिखाते हैं।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home