image: China may change the name of cpec-0517

पीएम मोदी की पहाड़ जैसी कामयाबी...चीन को झुका दिया...पाकिस्तान हुआ सन्न

May 8 2017 7:25PM, Writer:Shantanu

चीन का प्रोजेक्ट सीपीईसी पीओके से होकर गुजर रहा है। इस प्रोजेक्ट पर चीन ने 46 अरब डॉलर का निवेश किया है। इसलिए ये चीन के लिए बेहद अहम प्रोजेक्ट है। चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारा पाक अधिकृत कश्मीर से होकर गुजरता है। यही भारत की नाराजगी की वजह है। इसको लेकर मोदी सरकार ने कड़ी आपत्ति जताई है। भारत के कड़े रुख के सामने अब चीन झुकता दिखाई दे रहा है। ये भारत के लिए बहुत ही सकारात्मक बात है। इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर भी सरगर्मी तेज हो गई है। भारत में चीन के राजदूत ने जो बातें कही हैं वो काफी अहम है। सबसे पहले तो चीन ने कहा कि वो भारत और पाक के विवाद में नहीं पड़ना चाहता है। इस विवाद से वो दूर ही रहना चाहता है। ये पाकिस्तान के लिए झटके वाली खबर हो सकती है।

इसी के साथ चीन ने सीपीईसी का नाम बदलने की बात भी की है। भारत की आपत्ति को देखते हुए वो इस प्रोजेक्ट का नाम बदलने पर विचार कर सकता है। मोदी सरकार के कड़े रुख का असर अब दिखाई दे रहा है। चीनी राजदूत लुओ झाओहुई ने बताया कि चीन भारत के हितों को ध्यान में रखता है। वो भारत और पाक के विवाद में दखल नहीं देना चाहता है। भारत औऱ पाक के बीच पीओके को लेकर लंबा विवाद है। भारत इस पर अपना दावा करता है। चीन का महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट यहीं से होकर गुजर रहा है। जिस पर भारत लगातार आपत्ति जता रहा है। इसके साथ ही मोदी सरकार वन बेल्ट वन रोड का भी विरोध कर रहा है। इसे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का ड्रीम प्रोजेक्ट माना जाता है। भारत और चीन के बीच चार सूत्रीय प्रस्ताव पेश किया गया है।

इसके तहत वन बेल्ट, वन रोड प्रोजेक्ट को भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी से मिलाना। और मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत करना शामिल है। इसके साथ ही दोनों देशों के बीच सीमा विवाद को जल्द सुलझाने पर भी चर्चा हो सकती है। मोदी सरकार के रुख के कारण अब चीन झुकता दिख रहा है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर माहौल गर्म है। विरोध कह रहे हैं कि अब तो मोदी ने चीन को भी झुका दिया अब और क्या चाहिए। ये भी कहा जा रहा है कि सैनिकों की शहादत का बदला लेने के नाकाम होने पर इस तरह की खबरें सामने आ रही हैं। बहरहाल अब इस खबर के बाद कहा जा रहा है कि पीएम मोदी की कूटनीति के कारण ही चीन अपना रुख बदलने को मजबूर हो गया है। चीन अगर सीपीईसी को लेकर झुक रहा है तो ये बड़ी खबर है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home