image: Uttarakhand Weather Report 14 November

आज उत्तराखंड के 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, तापमान गिरते ही मुश्किलें बढ़ाएगी शीतलहर

पर्वतीय जिलों बागेश्वर, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में आज हिमपात होने की आशंका है। दूसरे जिलों में भी हल्की वर्षा हो सकती है।
Nov 14 2022 1:41PM, Writer:कोमल नेगी

मौसम के करवट बदलते ही ठंड ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। पहाड़ी जिलों से लेकर मैदान तक ठिठुरन बढ़ गई है। सुबह और रात के वक्त तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

Uttarakhand Weather Report 14 November

इस बीच मौसम विभाग ने आज प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग के अनुसार आज सोमवार को पर्वतीय क्षेत्रों में हल्का हिमपात और निचले इलाकों में वर्षा हो सकती है। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का असर बारिश और बर्फबारी के रूप में देखने को मिलेगा। पर्वतीय जिलों बागेश्वर उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में आज हिमपात होने की आशंका है। दूसरे जिलों में भी हल्की वर्षा हो सकती है। आगे पढ़िए

मैदानी इलाकों की बात करें तो यहां मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। हालांकि सुबह और शाम के वक्त धुंध छाई रह सकती है। ज्यादातर शहरों में तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। रविवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम साफ रहा, हालांकि मध्यम हवाओं के बीच पहाड़ों में ठिठुरन बढ़ गई है। मैदानी इलाकों में भी ठंड का असर देखा जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के दो से तीन दौर हो चुके हैं। कुमाऊं के पहाड़ी जिलों में भी तापमान में गिरावट आई है। आज यानी सोमवार से प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के चलते तापमान में और गिरावट आएगी।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home