पहाड़ी शेर जनरल बिपिन रावत की हुंकार… भारत में तैयार हो रहा है ‘ब्रह्मास्त्र’ !
May 10 2017 4:45PM, Writer:मीत
देश की सेना को नए हथियार मिल रहे हैं। ये कदम उठाया है देश की सेना के सुप्रीमो जनरल बिपिन रावत ने। आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत की पहल पर देश की आर्मी को एक नया हथियार मिल रहा है। जी हां देश में अब घातक इस्राइली बंदूकें तैयार होंगी। इन बंदूकों की ताकत ऐसी है कि दूर कहीं बैठा दुश्मन भी थर थर कांपने लगता है। आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने ही इन्हें तैयार करने की डिमांड रखी थी। मध्य प्रदेश की मालनपुर फैक्ट्री में इन हथियारों को तैयार किया जाएगा। अब आपको बताते हैं कि कैसे कैसे हथियार तैयार हो रहे हैं। पहले बात करते हैं टैवर गन की। इस गन का इस्तेमाल इस्राइली सुरक्षा बल करते हैं। अमेरिका की आर्मी और भारतीय सेना के जवान भी इसे इस्तेमाल कर रहे हैं। अब तक ये गन इस्राइल से ही मंगाई जाती थी। भारत ने जब पाक पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी, उस वक्त भी इसी गन का इस्तेमाल हुआ था।
इस गन का इस्तेमाल इनसास राइफल की जगह होगा। देश के आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत की पहल पर देश की आर्मी को नया हथियार मिल रहा है। खास बात ये है कि ये मेक इन इंडिया होगा। अब बात नेगेव लाइट मशीन गन की करते हैं। कहा जाता है कि ये गन लक्ष्य पर अचूक निशाना साधती है। इस गन में सेमी ऑटोमैटिक मोड की भी फैसेलिटी है। इसमें 200 राउंड तक गोलियां होती हैं। ये गन भी अब भारत में ही तैयार होगी। इसके अलावा गलिल सिन्पर गन को भी भारत में ही तैयार किया जाएगा। ये गन एक किलोमीटर की दूरी तक निशाना साध सकती है। सेमी-ऑटोमैटिक फीचर फायरिंग के वक्त ये गन काफी मदद करती है। भारतीय सेना के लिए इस राइफल की सबसे ज्यादा जरूरत कही जाती है। इसके अलावा एक्स 95 गन भी भारत में ही तैयार की जाएगी। ये दुनिया का अकेला थ्री कैलिबर वेपन है।
इसे जंगली इलाकों के साथ साथ शहरी इलाकों में भी शानदार तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। सीआरपीएफ के कोबरा कमांडोज इस गन का इसित्माल नक्सलियों के लिए करते हैं। इसके अलावा एसीई असॉल्ट राइफल का निर्माण भी अब भारत में होगा। कहा जाता है कि ये गन दुनियाभर की आर्मी को पसंद है। तो कुल मिलाकर ये वो हथियार हैं, जो अब भारत में तैयार होंगे। आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत की पहल के बाद इन्हें भारत में तैयार किया जाएगा। खास बात ये भी है कि भारत से ही दूसरे मुल्कों को ये गन भेजी जाएगी। मेक इन इंडिया के तहत तैयार हो रहे इन हथियारों के दम पर भारत आतंकियों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। देखना है कि आने वाले वक्त में किस तरह इन हथियारों से आर्मी को मदद मिलती है। इससे पहले जनरल बिपिन रावत साफ साफ कह चुके हैं कि भारतीय सेना अब खामोश नहीं बैठेगी।