image: Indian cricketer commits suicide

भारतीय क्रिकेटर की मौत...सन्न हुआ क्रिकेट वर्ल्ड…IPL के बीच सबसे दुखद खबर !

May 10 2017 5:35PM, Writer:मीत

एक तरफ देश के युवा खिलाड़ी आईपीएल और टीम इंडिया में शामिल होने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। दूसरी तरफ एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। आप IPL मैचों में बिजी थे और इधर एक भारतीय क्रिकेटर की मौत से पूरा विश्व क्रिकेट सन्न हो गया है। पूरा भारत इस वक्त क्रिकेट के फटाफट फॉर्मेट का लुत्फ उठा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारतीय क्रिकेट के एक सितारे की मौत हो गई है। जी हां नागपुर के स्टार खिलाड़ी रह चुके अमोल जिच्खर की लाश नागपुर में उनके घर से बरामद की गई है। कहा जा रहा है कि आर्थिक तंगी की वजह से इस खिलाड़ी ने खुदकुशी की है। अमोल की एक पत्नी और एक बेटा है, जिन्हें वो दुनिया में अकेला छोड़कर चले गए। विदर्भ का ये ऑफ ब्रेक गेंदबाज अंडर-19 क्रिकेट से उभरा था। इस खिलाड़ी ने 6 रणजी मैच खेले हैं। इन मैचों में इस खिलाड़ी ने 55 की औसत से 7 विकेट चटकाए थे।

इसके साथ ही उन्होंने 8 फर्स्ट क्लास मैच खेले थे। इन मैचों में उन्होंने 32.75 की औसत से 8 विकेट लिए। कहा जा रहा है कि इस घटना के दौरान उनका परिवार उनके साथ नहीं था। कहा जाता है कि अमोल अपनी पत्नी और अपने बच्चों के बिना नहीं रह सकते थे। क्रिकेट प्रेमियों के लिए ये बेहद ही दुख की खबर है। पुलिस ने इस घटना को आत्महत्या करार दिया है। पुलिस ने बताया कि इस खिलाड़ी ने पंखे से लटक कर आत्महत्या की है। अमोल आर्थिक तंगियों से जूझ रहे थे। एक अच्छा गेंदबाज होने के साथ ही अमोल एक शानदार बल्लेबाज भी थे। हाल ही में अमोल ने अपने दोस्त के साथ मिलकर एक नया रेस्त्रां खोला था। बताया जा रहा है कि ये रेस्त्रां काफी घाटे में चल रहा था। इस घाटे का दबाव अमोल झेल नहीं पाए। इसके बाद ही उन्होंने अपनी जिंदगी को खत्म करने का फैसला किया। 1998 से 2002 के बीच अमोल ने घरेलू क्रिकेट खेला था।

कहा जाता है कि अमोल की बल्लेबाजी देखने के लिए स्टेडियम में जबरदस्त भीड़ उमड़ जाती थी। अमोल की बल्लेबाजी का आलम ये था कि वो हर गेंदबाज के छक्के छुड़ा देते थे। इसके साथ ही वो एक शानदार गेंदबाज भी थे। अमोल की मौत के बाद से उनके फैन काफी हैरान हैं। फैन्स को समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर ये सितारा कैसे मौत को गले लगा सकता है। एक तरफ इस वक्त देश IPL के रंग में सराबोर नजर आ रहा है और इस बीच इस खिलाड़ी की मौत ने पूरे क्रिकेट जगत को सन्न कर दिया है। जाहिर है कि आज के दौर में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो टीम इंडिया में खेलने का सपना पालते हैं। ये सपना पूरा नहीं होता तो वो कुछ और काम करना शुरू करते हैं। ऐसे में वो काम भी सही ढंग से पूरा ना हो तो, खिलाड़ी बेहद परेशान हो जाते हैं। अमोल ने भी कुछ ऐसा कदम उठाया, जिससे उनकी हताशा साफ झलकती है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home