शहीदों पर अखिलेश का 'शर्मनाक' बयान… ‘पहाड़’ जैसी शहादत बांटने की कोशिश !
May 10 2017 9:14PM, Writer:Shantanu
यूपी के सीएम अखिलेश यादव इन दिनों आजम खान बनते जा रहे हैं। वो किसी भी मुद्दे पर बिना सोचे समझे बोल रहे हैं। सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि अखिलेश के अंदर राहुल गांधी के गुण आते जा रहे हैं। सत्ता जाने के बाद उनका मानसिक संतुलन खराब हो गया है। ये हम नहीं कह रहे हैं, सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं। उनके ये कहने के पीछे का कारण खुद अखिलेश ने दिया है। दरअसल ऐसे समय में जब देश में जवान शहीद हो रहे हैं। तो अखिलेश ने बेहद ही भद्दा बयान दिया है। सेना को राजनीति का जरिया बनाते हुए अखिलेश ने ये बयान दिया है। सेना के जवान पूरे देश के होते हैं। सेना में प्रांतवाद को घुसेड़ने की कोशिश की है। पहले हम आपको अखिलेश के उस बयान के बारे में बताते हैं जो उन्होंने दिया है।
कहा जा रहा है कि सत्ता जाने का दुश अखिलेश सहन नहीं कर पा रहे हैं। उनके अंदर अभी भी मुख्यमंत्री वाली ठसक है। अखिलेश यादव ने सेना के जवानों को राज्यों के आधार पर बांटने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दक्षिण भारत समेत देश के हर राज्य के जवान शहीद हुए हैं। लेकिन गुजरात का कोई जवान शहीद नहीं हुआ। कोई हुआ हो तो बताओ। अखिलेश ने ये बयान पीएम मोदी पर तंज कसने के लिए दिया। गुजरात मोदी का गृह राज्य है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष का ये बयान बेहद ही विवादित है। वो ये बयान देकर सेना के जवानों को प्रांत के आधार पर बांटने की कोशिश कर रहे हैं। सबसे अहम बात तो ये है कि अखिलेश यादव का ये बयान बेहद नाजुक समय में आया है। कश्मीर में आतंकियों के हमलों में जवान शहीद हुए हैं। पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन में सेेना के जवान शहीद हुए हैं।
उनकी शहादत को सियासत का जरिया बनाया है अखिलेश ने। उनके बयान पर विवाद होना शुरू हो गया है. एक तरफ सेना के जवान देश के लिए शहीद हो रहे हैं। दूसरी तरफ नेता उनके जरिए अपनी सियासत चमका रहे हैं। अखिलेश के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हे घेर लिया। एक यूजर ने लिखा है कि जवान प्रदेश के नहीं बल्कि देश के होते हैं। आपको चुनाव में हरा करकर हमने सही फैसला किया है। दूसरे यूजर ने लिखा है कि अखिलेश यादव भी गंदी राजनीति कर रहे हैं। वो सेना के मनोबल को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि हाल के समय में सेना और सुरक्षा बलों के कई जवान शहीद हुए हैं। ताजा मामला शोपियां की है। जहा पर आतंकियों ने सेना के एख अफसर को किडनैप करके मार डाला। उस से पहले सुकमा में नक्सलियों के हमले में सीआरपीएफ के 25 जवान शहीद हुए थे।