image: Mansi joshi is new rising star of cricket

उत्तराखंड की बेटी खेलेगी ICC वर्ल्ड कप...इसकी गेंदबाजी के अनिल कुंबले भी हैं फैन !

May 11 2017 5:15PM, Writer:मीत

उत्तराखंड के युवा आज वो कर रहे हैं, जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। इस बीच हम आपके लिए एक शानदार खबर लेकर आए हैं। उत्तराखंड की बेटी मानसी जोशी जून में होने वाले आईसीसी वूमेन वर्ल्ड कप में हिस्सा ले सकती हैं। बताया जा रहा है कि इस वर्ल्ड कप के लिए मानसी जबरदस्त तैयारी कर रही हैं। मानसी अपनी धारदार गेंदबाजी के लिए जानी जाती हैं। खबर तो ये भी है कि भारत के स्टार स्पिनर रह चुके अनमिल कुंबले भी मानसी जोशी की गेंदबाजी के मुरीद हैं। फिलहाल मानसी का सलेक्शन दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए हो गया है। अगर दक्षिण अफ्रीका में मानसी शानदार खेल दिखाती हैं तो माना जा रहा है कि उनका वर्ल्ड कप के लिए सलेक्शन पक्का है। खुद मानसी भी आइसीसी महिला विश्व के लिए भारतीय टीम में स्थान पक्का करना चाहती है। वो दक्षिण अफ्रीका में होने वाली चार देशों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में सलेक्ट हुई हैं।

दक्षिण अफ्रीका में होने वाली ये सीरीज 21 मई तक चलेगी। चार देशों के बीतच ये वनडे सीरीज खेली जानी हैं। इस सीरीज में दक्षिण अफ्रीका और भारत के अलावा जिम्बाब्वे और आयरलैंड की महिला टीमें भी शिरकत कर रही हैं। दौरे से पहले मानसी जोशी ने मुंबई में प्रैक्टिस कैंप में जमकर पसीना बहाया है। उनका मानना है कि दक्षिण अफ्रीका दौरे पर बेहतर प्रदर्शन रहा तो विश्व कप का रास्ता खुल जाएगा। इंटरनेशनल क्रिकेटर मानसी जोशी दक्षिण अफ्रीका दौरे को अहम मानती है। मानसी का कहना है कि श्रीलंका में हुए आइसीसी विश्व कप क्वालीफायर में उनकी गेंदबाजी की काफी तारीफ की गई थी। इससे उनका मनोबल बढ़ा है। वो अब तक खेले गए पांच अंतरराष्ट्रीय वन डे मैचों में 6 विकेट अपने नाम कर चुकी हैं। इसके अलावा टी-20 में वो तीन विकेट चटका चुकी हैं। इसके साथ ही मानसी को दो बार वूमैन ऑफ द मैच भी चुना गया।

दायें हाथ की तेज गेंदबाज मानसी जोशी ने हाल ही में घरेलू क्रिकेट खेला था। इसमें नॉर्थ जोन की तरफ से खेलते हुए उन्होंने चार मैचों में नौ विकेट चटकाए। आपको बता दें कि मानसी ने नवंबर में थाइलैंड में हुए एशिया कप टी-20 चैंपियनशिप से अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का आगाज किया था। वहीं श्रीलंका में उनकी घुमावदार गेंदबाजी से हर कोई प्रभावित हो गया। मानसी के कोच वीएस रौतेला हैं। वीएस रौतेला ने मानसी की गेंदबाजी में धार पैदा की है। माना जा रहा है कि इससे दक्षिण अफ्रीका की तेज पिचों पर उन्हें काफी मदद मिलेगी। मानसी को उम्मीद है कि अगर अच्छा प्रदर्शन किया तो जून में इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप में वो भारतीय टीम का हिस्सा बनेंगी। फिलहाल माना जा रहा है कि मानसी शानदार खेल दिखा रही हैं। आने वाले वक्त में उनके सितारे बुलंदियों पर होंगे, इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता। फिलहाल राज्य समीक्षा की टीम की तरफ से मानसी को बहुत बहुत बधाई।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home