देवभूमि से मिला बाबा रामदेव को आशीर्वाद… हरिद्वार से किया सूरमाओं को चित !
May 11 2017 6:38PM, Writer:मीत
उत्तराखंड से बाबा रामदेव लगातार नई नई उपलब्धियां हासिल करते जा रहे हैं। अब उन्होंने बिजनेस के मामले में बड़े बड़े सूरमाओं को चित कर दिया है। देश की बड़ी कंपनियां जैसे हिंदुस्तान यूनिलीवर और बाकी कंपनियों को बाबा ने हैरान कर दिया है। पतंजलि लगातार नए नए रिकॉर्ड बना रही है। अब बाबा का कहना है कि इस साल कंपनी 10 गुना ज्यादा प्रॉफिट के बारे में सोच रही है। पंतजलि आयुर्वेद की अपनी बिक्री में 10 गुना इजाफा करने जा रही है। पिछले वित्त वर्ष में पतंजलि ने कुल मिलाकर 10,561 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। स्वामी रामदेव ने कहा कि पतंजलि का कारोबार पिछले फाइनेंशियल ईयर में 10,561 करोड़ रुपये रहा। अब पतंजलि अगले पांच साल में एक लाख करोड़ करोड़ रुपये के कारोबार का लक्ष्य तैयार कर रही है। देश में लगातार स्वदेशी और आर्युर्वेदिक सामानों की तरफ लोग खिंच रहे हैं। इस तरह से कंपनी ने देश भर के बाजार में अपनी पकड़ मजबूत कर दी है। ऐसे में अब बाबा का अगला प्लान है कि कंपनी के प्राफिट को बढाया जाए।
इसके साथ ही देश की बाकी कंपनियों के लिए पतंजलि अब सबसे बड़ी प्रतिद्वंदी बन गई है। स्वामी रामदेव ने बताया कि उनकी कंपनी अाने वाले 5 सालों में जबरदस्त तरक्की करेगी। अब बाबा मल्टीनेशनल फूड चेन्स को टक्कर देंगे। शाकाहार के प्रति लोगों में रुचि बढ़ाने के लिए बाबा नया काम कर रहे हैं। पतंजलि की प्लानिंग है कि क्विक सर्विस रेस्टोरेंट लॉन्च किए जाएंगे। इसकी लगभग पूरी तैयारी भी हो चुकी है। इस फूड चेन में कस्टमर्स को 400 से ज्यादा रेसिपी ऑफर की जाएंगी। इसके अलावा भी पतंजलि का एक धांसी प्लान है। पतंजलि अब जीन्स और स्पोर्ट्सवेयर भी तैयार करेगा । एक अखबार से की गई बातचीत में बाबा रामदेव ने ये सारी बातें कही हैं। बाबा का कहना है कि कंपनी लोगों को अब विकल्प देना चाहती है। ऐसे इसलिए क्योंकि शाकाहार ही सबसे बेहतरीन है। बाबा का कहना है कि शाकाहार भोजन से ज्यादा स्वस्थ कुछ नहीं है।
इसलिए अब वो हर जगह फूड चेन खोलने जा रहे है । बाबा का कहना है कि पतंजलि इस मैन्यू को नॉर्थ और साउथ इंडिया के हिसाब से बांटेगी। बाबा का कहना है कि अलग अलग फूड चेन में लोगों को चिकन और मटन दिया जाता है, जो कि गलत है। वैसे देखा जाए तो बाबा की बातों में दम नजर आता है। भारत में 70 फीसदी तक शाकाहारी फूड बिकता है। इस वजह से बाबा का ये आइडिया हिट हो सकता है। देश के सभी स्विक सर्विस रेस्टोरेंट के मैन्यू को बाबा अपने मैल्यू में शामिल कर चुके हैं। इसके अलावा इंटरनेशनल मार्केट पर भी बाबा की नजर है। बाबा का कहना है कि शाकाहार के प्रति लोगों का झुकाव बढ़ रहा है। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि बाबा का ये बिजनेस भी चल पड़ेगा। पतंजलि की योजना जींस और स्पोर्ट्सवेअर बनाने की भी है। इसके साथ ही ये कंपनी नाइकी और एडीडास जैसी कंपनियों को टक्कर देगी। बाबा का कहना है कि कंपनी टेक्सटाइल के क्षेत्र में भी पकड़ बनाएगी।