मायानगरी पर चढ़ा बीबर का 'फीवर'...लाइन में लग गए बॉलीवुड के स्टार !
May 11 2017 8:55PM, Writer:जलीश
पॉप स्टार जस्टिन बीबर ने भारतीयों को अपने मेगा शो से दीवाना बना दिया। नवी मुंबई के डीवाय पाटिल स्टेडियम में जब बीबर का शो शुरू हुआ तो लोगों की दीवानगी देखते ही बन रही थी। इस इंटरनेशनल स्टार की एक झलक पाने के लिए लोगों को हुजूम उमड़ा था। करीब 45 हजार लोग बीबर को देखने को सुनने पहुंचे थे। फैन्स के साथ ही कई वॉलीवुड सितारे भी इस ग्रैमी अवॉर्ड विजेता पॉप स्टार को देखने आए। इन सितारों में एक्ट्रेस आलिया भट्रट, अर्जुन रामपाल, सोनाली बेंद्रे, श्रीदेवी, अरबाज खान, मलाइका अरोड़ा, सलमान खान की बहन अर्पिता और उनकी पति आयुष जैसे स्टार शामिल हैं जो जस्टिन बीबर के इस कॉन्सर्ट में दर्शक बनकर पहुंचे। पॉप गायक जस्टिन बीबर ने अपने म्यूजिक एलबम पर्पस का लोकप्रिय गाना 'मार्क माय वर्ड्स' के साथ कंसर्ट की शुरुआत की। तालियों की गड़गड़ाहट और दर्शकों के शोर के बीच सफेद टीशर्ट और काले शॉर्ट्स में कनाडा के इस स्टार ने मंच पर कदम रखा।
मार्क माय वर्ड्स के बाद उन्होंने 'व्हेयर आर यू नाउ' गाया। इस कंसर्ट में डीजे स्टार्क, डीजे जेडन और नॉर्वे के डीजे एलेन वॉकर ने इस गाने में सहायक डांसर्स ने भी उनके साथ थे। बीबर ने कार्यक्रम शुरू करने से पहले दर्शकों से कहा कि वो यहां आकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप बेहतरीन लोग हैं। उम्मीद है सबसे अच्छी रात के लिए आज आप तैयार हैं। भारत का कंसर्ट के पर्पस वर्ल्ड टूर का हिस्सा है. शहर में बीबर के साथ उनके बाउंसर और सलमान खान के अंगरक्षक शेरा नजर आये। पूरे कंसर्ट के दौरान ड्रोन कैमरों से स्टेडियम के बाहर कड़ी निगरानी रखी जा रही थी। सुरक्षा वजहों से ड्रोन को स्टेडियम के अंदर जाने की इजाजत नहीं थी। यहां आने वाले लोगों को किसी भी तरह के कैमरे को लाने की मनाही थी। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए स्टेडियम में 10 एग्जिट वेन्यू बनाये गये थे। पूरे स्टेडियम में सेंट्रल साउंड सिस्टम की व्यवस्था की गयी थी, जिससे लोगों को निर्देश दिये जा रहे थे।
स्टेडियम में 15 एलइडी स्क्रीन्स भी लगाये गये थे। स्टेडियम के पास ही डीवाइ पाटिस हॉस्पिटल भी है, लिहाजा इमरजेंसी से निपटने के लिए हॉस्पिटल में भी पेशेंट को ले जाने की व्यवस्था की गयी थी। यहां तक कि हॉस्पिटल की ओर से स्टेडियम के अलग-अलग हिस्सों में 600 एंबुलेंस तैनात किये गये थे। साथ ही हार्ट के डॉक्टरों को भी तैनात किया गया था, ताकि अगर किसी को कार्डिएक अरेस्ट हो, तो तुरंत उसकी मदद की जा सके। बीबर की मेहमानबाजी के लिए जो तैयारियां की गयी थीं, उसे जानकर आप हैरान हो जायेंगे। उनके खाने के लिए रैंच सॉस, कटे हुए फल, ऑर्गेनिक केले और बिना बीजवाले अंगूर का इंतजाम किया गया था। स्नैक्स में उन्होंने ऑर्गेनिक टर्की, लेटस, काले जैतून की मांग की थी। जस्टिन की टीम ने आने से पहले ही इन सबकी लिस्ट आयोजकों को थमा दी थी। उनके लिए खास तौर से राजस्थान शाही खानसामे बुलाये गये थे। यही नहीं बीबर को खाना परोसने के लिए खासतौर से सोने और चांदी की प्लेटें, कटोरियां और चम्मचें मंगवायी गयी थीं, जिन पर जस्टिन और उनकी टीम के सदस्यों के नाम हिंदी में गुदे हुए थे।