Video: देवभूमि की बेटी की अद्भुत आवाज सुनिए...लता मंगेशकर भी इस पहाड़ी गाने की फैन !
May 12 2017 8:16PM, Writer:मीत
क्या आपने कभी वसुंधरा रतूड़ी का नाम सुना है ? अगर नहीं सुना है तो आज आपको ये वीडियो जरूर देखना चाहिए। ये वीडियो साबित करता है कि जो आवाज वसुंधरा के गले से निकली है, शायद ही ऐसी आवाज कोई और निकाल पाए। वसुंधरा वो लड़की हैं, जिन्होंने जी टीवी पर सारेगामापा लिटिल चैंम्प में जीत हासिल की थी। इसके अलावा साल 2016 में दिल्ली में आयोजित संगीत प्रतियोगिता की क्लासिकल श्रेणी में भी वसुंधरा ने जीत हासिल की थी। वसुंधरा अभी बी. ए संगीत सेकंड ईयर की छात्रा हैं। छोटे पर्दे पर सालों पहले आए हिट सिंगिंग रीयलिटी शो में उत्तराखंड की बेटी वसुंधरा रतूडी ने अपनी गायकी का जादू बिखेरा था। कहते हैं किसी पहाड़ी के दिल से पहाड़ी संस्कृति को नहीं निकाला जा सकता है। ये एक बार फिर से साबित होता दिख रहा है। अपने हुनर और लगन के दम पर पहाड़ के निवासियों ने देश और दुनिया में अपनी अलग जगह बनाई है। हर पहाड़ी को इस पर गर्व होता है।
वसुंधरा ने भी कुछ ऐसा किया है। आज हम आपको वसुंधरा का जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं, कभी लता मंगेशकर ने ये पहाड़ी गाना गाया था। इस गाने के बोल हैं ‘मन भरमेगी मेरी सुधबुध ख्वेगी’। यकीन मानिए ये गाना सुनकर आप पहाड़ी की वादियों में कहीं खो जाएंगे। पिछले कुछ समय से देखा गया है कि उत्तराखंड से लोगों का पलायन हुआ है। नौकरी और बेहतर जिंदगी की तलाश में पहाड़ों से निकल कर देश के बड़े शहरों में जा रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी पहाड़ी कल्चर को अपने अंदर जिंदा रखते हैं। पहाड़ के लोगों के इस जज्बे से देश के दूसरे इलाकों में रहने वाले लोगों को सीखना चाहिए। भले ही ये पहाड़ों से दूर हो जाएं, लेकिन इनके दिल से पहाड़ दूर नहीं हो सकता है। जो वीडियो हम आपको दिखा रहे हैं, इन दिनों ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के जरिए एक बार फिर से पहाड़ी संस्कृति की चर्चा होने लगी है। कहा जा रहा है कि पहाड़ी कहीं भी रहें लेकिन वो अपने कल्चर को नहीं भूल पाते हैं।
वैसे भी कहा गया है कि अपनी जमीन को कभी नहीं छोड़ना चाहिए। आप कहीं भी रहे अपनी जड़ों को हमेशा याद रखिए। इस वीडियो में दिख रहा है कि कैसे वसुंधरा अपनी आवाज से समा बांध रही हैं। किस तरह से वो पहाड़ी संस्कृति के साथ आत्मसात कर रही हैं। ये वसुंधरा के माता पिता के संस्कार है जो उन्होंने अपनी प्यारी सी बेटी में भरे हैं। कच्ची उम्र में ही वसुंधरा पहाड़ी गीतों में रच बस गई थी। ये वीडियो देख कर दिल खुश हो जाता है। .कीन मानिए ये वीडियो हर पहाड़ी के दिल को छू लेगा। जब वसुंधरा ने सारेगामापा लिटिल चैंप में भाग लिया था, तो सोनू निगम भी उनकी आवाज के मुरीद बन गए थे। देवभूमि से भले ही कोई दूर रहे, लेकिन फिर भी दिल में उत्तराखंड की हरियाली है। इसी हरियाली के दम पर जिंदगी की तमाम दुश्वारियां दूर होती हैं। मन भरमेगी गाना तो वैसे भी उत्तराखंड की हवाओं में है। लोकगीतों का अलग ही आनंद आता है। किसी भी पहाड़ी के लिए ये गाना उसके बचपन की यादों को ताजा करने वाला है। तो बिना देर किए आप भी देखिए ये गाना और देखिए।