2,999 रुपये में घर ले आइए ये शानदार कार ..पहाड़ों के लिए ये है शानदार सवारी !
May 13 2017 6:18PM, Writer:मीत
हर किसी का सपना होता है कि उसके पास एक बेहतरीन कार हो। एक ऐसी कार जो दिखने में लाजवाब हो, कीमत के लिहाज से बजट में शामिल हो और खास बात फीचर्स के लिहाज से जबरदस्त हो। हाल ही में रेनॉ क्विड को इस सेगमेंट में काफी लोकप्रियता मिली है। इस कार की दीवानगी लगातार बढ़ती ही जा रही है। इस बीच रेनॉ ने अपनी कार क्विड के लिए फिर से दो नए ऑफर लॉन्च कर डाले हैं। अगर आप इसे बेस्ट कार डील्स कहें तो कुछ गलत नहीं होगा। इन ऑफर्स में से एक लो ईएमआई ऑफर है। आप 2,999 रुपये की आसान किस्त पर क्विड ले सकते हैं। इसके अलावा दूसरा ऑफर कम डाउन पेमेंट वाला है। आप 17, 999 रुपये किस्त देकर क्विड अपने घर ला सकते हैं। हां इस बात का ध्यान रखें कि आप दोनों ऑफर्स का फायदा एक साथ नहीं उठा सकते। क्विड के अलग-अलग वैरियंट के लिए अलग-अलग डाउन पेमेंट स्कीम हैं।
इसके अलावा अलग अलग किस्तें भी हैं। इसके बारे में हम आपको बता रहे हैं। क्विड के नॉर्मल मॉडल की कीमत 2.64 लाख रुपये है। आप 84 महीनों के लिए इसकी ईएमआई करवा सकते हैं। ये ईएमआई आपको 2,999 रुपये की पड़ेगी। इस पर 10.25 फीसदी ब्याज दर लगेगी। हां इसके लिए आपको 17,999 रुपये डाउन पेमेंट देना पड़ेगा। अब बात क्विड 1.0 आरएक्सएल की कर लेते हैं। इसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 3.54 लाख रुपये है। इसके लिए 84 महीनों की ईएमआई बांधी जाएगी। हर महीने आपको 3,999 रुपये चुकाने होंगे। इस पर ब्याज दर 10.25 फीसदी है। इसके लिए आपको 22,999 रुपये डाउन पेमेंट देना होगा। अब बात क्विड आरएएक्सएल एएमटी की करते हैं। इस कार की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 3.84 लाख रुपये है। 84 महीनों के लिए इसकी ईएमआई करवाइए। आपको हर महीने 4,499 रुपये अदा करने होंगे।
इस पर 10.25 फीसदी ब्याज दर लगेगी। इसके लिए आपको 23,999 रुपये डाउन पेमेंट देना होगा। इसके अलावा अब बात क्विड क्लाइंबर मैनुअल की करते हैं। इसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 4.26 लाख रुपये है। 84 महीनों के लिए आपको इसकी ईएमआई देनी होगी। हर महीने आपको 4,999 रुपये ईएमआई पड़ेगी। इस पर 10.25 फीसदी ब्याज दर लगेगी। इसके लिए आपको 25,999 रुपये डाउन पेमेंट देने होंगे। कुल मिलाकर कहें तो रेनॉ की तरफ से इस बार बेस्ट कार डील्स पेश की गई है। कहा तो ये भी जा रहा है कि इस कार को अब तक कई लोग बुक करा चुके हैं। लोगों को ये डील काफी पसंद आ रही है। क्विड वैसे भी देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शुमार हो गई है। इसलिए देर मत कीजिए और जल्द ही इस शानदार कार को घर ले आइए। कहा जा रहा है कि कंपनी ने ये ऑफर सीमित अवसर तक के लिए रखा है।