image: Urvashi rautela wants to become brand ambassador of uttarakhand

Video: उत्तराखंड की बेटी का बड़ा ऐलान...विराट कोहली को दे दी चुनौती !

May 16 2017 5:00PM, Writer:मीत

इस वक्त उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर विराट कोहली हैं। उत्तराखंड की बेटी उर्वशी रौतेला उत्तराखंड की ब्रांड एंबेसडर बनना चाहती हैं। उसका सपना है कि वो अपने राज्य के विकास के लिए बेहतर कार्य करें। बड़ा सवाल ये है कि क्या सरकार उन्हें देवभूमि का ब्रांड एंबेसडर बनाएगी ? फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने मीडिया बातचीत में कहा कि यहां की सरकार ने क्रिकेट स्टार विराट कोहली को बांड एंबेसडर बनाया है। उन्होंने कहा कि उन्हें विराट कोहली से ज्यादा उत्तराखंड की समझ है। इससे पहले उत्तराखंड की हरीश रावत सरकार ने विराट कोहली को ही उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनाया था। उर्वशी देवभूमि के परिवेश में पली बढ़ी है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें देवभूमि का ब्रांड एंबेसडर बनने का मौका मिलता है तो वो क्षेत्र में पर्यटन के विकास और पर्यटकों के लिए आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करेगी।

उर्वशी ने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं हैं। ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को शूटिंग और पर्यटन के लिए आकर्षित किया जा सकता है। उर्वशी रौतेला ने बताया कि वो हर तरह की फिल्मों में काम करना चाहती हैं। फिलहाल वो 10-11 फिल्मों के लिए काम कर रही हैं। जिसमें से जल्द की कई फिल्में आपके सामने आएंगी। प्रियंका चौपड़ा उनके लिए प्रेरणा स्रोत हैं। वो प्रियंका की तरह की क्षेत्र का नाम रोशन करना चाहती हैं। वो विदेशों में जाकर भी शो कर रही हैं। उन्हें बड़े पैमाने पर विदेशों में जाकर स्टेज शो करने के ऑफर मिल रहे हैं। इससे पहले हमने आपको बताया था कि उर्वशी जागेश्नर धाम गई थीं। उर्वशी का कहना है कि उन्हें यहां आकर सुखद अनुभूति होती है। छात्र जीवन से ही प्रकृति और आस्था के इस अनूठे संगम पर उन्हें जागेश्वर आने का अवसर मिलता रहा है।

बता दें कि उर्वशी ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’, ‘सिंह साहब दि ग्रेट’ जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उर्वशी रौतेला पौड़ी जिले में कोटद्वार की रहने वाली हैं और जागेश्वर धाम में उन्होंने ये बातें कहीं थी। परिवार और रिश्तेदारों समेत जागेश्वरधाम पहुंची उर्वशी ने जागेश्वर धाम स्थित विभिन्न मंदिरों के दर्शन किए और जागनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक भी किया। उर्वशी के पिता मानवेंद्र सिंह रौतेला, मां मीरा सिंह रौतेला सहित उनके पारिवारिक रिश्तेदारों ने सामूहिक रूप से रूद्राभिषेक किया था। पूजा-अर्चना जागनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी हेमंत भट्ट और कैलाश भट्ट द्वारा संपन्न कराई गई थी।पूजा-अर्चना के बाद प्रधान पुजारी के विश्राम गृह पर ही उन्होंने कुमाऊंनी व्यंजनों का लुत्फ भी लिया था। पारिवारिक और नितांत निजी कार्यक्रम होने की वजह से उर्वशी रौतेला ने अनौपचारिक रूप से पुजारी वर्ग से ही बात की और उनके साथ ही फोटो साझा की। कुल मिलाकर कहें तो अब उर्वशी का सपना उत्तराखंड की ब्रांड एंबेसडर बनने का है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home