देवभूमि दर्शन के बाद पीएम मोदी ने दिलाया भरोसा..‘नौकरियां जाएंगी नहीं आएंगी’
May 16 2017 8:04PM, Writer:Shantanu
पीएम मोदी ने कुछ दिनों पहले उत्तराखंड में बाबा केदारनाथ के दर्शन किए थे। उस दौरान कहा गया था कि वो देश में नौकरियों की कमी से परेशान थे। इसके लिए उन्होंने केदारनाथ से प्रार्थना भी की थी। वहीं दूसरी तरफ उसी दौरान देश के आईटी सेक्टर की नौकरियों पर खतरा मंडरा रहा था। कहा जा रहा था कि एक साथ बड़े पैमाने पर जॉब कट की जा सकती हैं। अब वो खतरा भी दूर हो गया है। जॉब कट की खबर के कारण लोगों में अफरा-तफरी का माहौल है। सरकार से सवाल किया जा रहा है। मोदी सरकार को उसके वादों की याद दिलाई जा रही है। कहा जा रहा है कि एक करोड़ नौकरी देने का वादा किया था। मगर अब तो मौजूदा नौकरियां भी जा रही हैं। IT सेेक्टर में नौकरियों को लेकर मचे इस हंगामे के बाद सरकार ने भरोसा दिलाया है।
मोदी सरकार की तरफ से कहा गया है कि आई सेक्टर में नौकरियां नहीं जाएंगी। आईटी सेक्टर लार्ज स्केल पर जॉब कट करने नहीं जा रहा है। इस मुद्दे पर आईटी सचिव अरुणा सुंदराजन भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि आईटी इंडस्ट्री ने सरकार को भरोसा दिलाया है कि वो कर्मचारियों की छंटनी करने नहीं जा रहे हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि फिलहाल IT सेक्टर 8 से 9 फीसदी की रफ्तार से विकास कर रहा है। ऐसे हालात में छटनी का कैसे हो सकती है। उन्होंने कि छटनी की खबरें बेबुनियाद हैं। IT सेक्टर में काम करने वालों को परेशान नहीं होना चाहिए। उनकी नौकरियों पर कोई संकट नहीं है। इसके साथ ही जो जॉब कट हुई हैं उनको लेकर भी सफाई दी। आईटी सचिव ने बताया कि जो जॉब कट हुए हैं वो कॉन्ट्रैक्ट पर थे। इन कॉन्ट्रैक्ट्स को नियमित अप्रेजल सर्कल के दौरान रिन्यू नहीं किया गया था।
इसी के साथ जॉब कट के मामले में जिन कंपनियों का नाम सामने आ रहा था। वो कंपनियां ऐसा कुछ नहीं करने वाली हैं। बता दें कि हाल के दिनों में आईटी सेक्टर में जॉब कट को लेकर कर्मचारियों में अफरा तफरी का माहौल था। उन्हे लग रहा था कि कहीं उनकी नौकरी भी न चली जाए। इसी को लेकर अब मोदी सरकार की तरफ से भरोसा दिलाया गया है कि ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। IT सेक्टर देश में तेजी से विकास कर रहा है। जिन लोगों की नौकरियां गई भी हैं वो कॉन्ट्रैक्ट पर थे। इनका कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू नहीं किया गया। सरकार की तरफ से भरोसा मिलने के बाद अब आईटी सेक्टर में काम करने वाले लोगों को थोड़ी तसल्ली मिली होगी। आईटी सेक्टर ने पिछले ढाई साल के दौरान 5 लाख लोगों को नौकरी दी है। आने वाले समय में इस सेक्टर में और नौकरियों तैयार होंगी।