image: Rishikesh karnprayag rail line retaining wall crack

अब ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की रिटेनिंग वॉल में आई दरार, जानिए वजह

रेल विकास निगम के अधिकारियों ने बताया कि यह दरार अब स्थिर हैं। 20 दिसंबर से यह दरार आनी शुरू हुईं। 25 दिसंबर तक इनको भर लिया गया।
Jan 12 2023 2:13PM, Writer:अनुष्का ढौंडियाल

जोशीमठ तबाही की कगार पर है। वहां कई मकानों में दरारें पड़ गई हैं। पूरे शहर में बड़ी-बड़ी दरारें देखने को मिल रही हैं।

Rishikesh karnprayag rail line retaining wall crack

जोशीमठ में दरारों की वजह बेवजह का कंस्ट्रक्शन और इकोलॉजी के साथ खिलवाड़ बताया जा रहा है। इस बीच महत्वाकांक्षी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर व्यासी में सुरंग निर्माण के कार्य के बीच से एक बुरी खबर सामने आ रही है। यहां पर बीते 20 दिसंबर से यह दरार आनी शुरू हुईं। 25 दिसंबर तक इनको भर लिया गया। रेल विकास निगम के अधिकारियों ने बताया कि यह दरार अब स्थिर हैं। आगे पढ़िए

दरअसल ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित अटाली गांव में हुए भूधंसाव का असर ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की टिहरी की व्यासी स्थित सुरंग की रिटेनिंग वॉल पर भी पड़ता दिख रहा है। इस दीवार पर कई जगह बड़ी दरार आ गई हैं। रेल विकास निगम के अधिकारियों के अनुसार यह दरार अब स्थिर है और परियोजना पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। रिटेनिंग वॉल में कई बड़ी दरारें आ गई हैं।जानकारी के मुताबिक बीते 20 दिसंबर से यह दरार आनी शुरू हुईं, जिनके बढ़ने का क्रम 25 दिसंबर तक जारी रहा। रेल विकास निगम के अधिकारियों ने बताया कि यह दरार अब स्थिर हैं। इन दरारों से रेल परियोजना पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home