image: Jeep launch night eagle in new look

पहाड़ों की शान का नया अंदाज देखिए...आपको इसकी याद तो होगी ? अब नए लुक में...

May 17 2017 8:19PM, Writer:मीत

दुनिया भर में धूम मचाने के बाद जीप अब नए अवतार में आपके सामने आ रही है। आपको याद होगा कभी पहाड़ों पर एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए खुली जीप का इस्तेमाल होता था। धीरे धीरे इसकी जगह टाटा सूमो या फिर बाकी गाड़ियों ने ले ली है। लेकिन अब ये जीप नए अंदाज में आपको सामने आ रही है। इसे नया लुक दिया गया है। इसके साथ ही इसमें कई नए फीचर्स एड किए गए हैं। इस ऑफरोडिंग एसयूवी के लिए अभी से ही कहा जा रहा है कि आने वाले वक्त में ये तमाम रिकॉर्ड्स अपने नाम कर देगी। दरअसल अपनी 4 बाइ 4 की रैंगलर रेंज को बढ़ाते हुए जीप ने लिमिटिड एडिशन नाइट ईगल SUV को यूनाइटेड किंगडम में लॉन्च कर डाला है। इससे पहले इस जीप को जिनीवा मोटर शो में शोकेस किया गया था। इस मोटर शो में इस जीप की काफी तारीफ की गई थी। इसका नाम जीप नाइट ईगल दिया गया है।

ये जीप अब आपके सामने एक नहीं बल्कि अलग अलग कलर वैरियंट में मौजूद होगी। इसके साथ ही अब आपको इस गाड़ी के इंजन के बारे में बात देते हैं। इस गाड़ी में 2.8 लीटर सीआरडी 200 एचपी पावर का इंजन दिया गया है। ये इंजन 5 स्पीड ऑटो गियर बॉक्स पर काम करता है। कहा जा रहा है कि ये गाड़ी सिर्फ 10.7 सेकंड में ही शून्य से 62 किलोमीटर प्रति घंटे की रफतार पकड़ लेती है। इसके अलावा इस गाड़ी को 107mph यानी 170 kकिलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली रेंज में शामिल किया गया है। ये गाड़ी आपको पर्पल, व्हाइट और ब्लैक कलर ऑप्शंस में मिलेगी। अब आपको बताते हैं कि आखिर इस नई जीप में क्या क्या खास है। इस गाड़ी में 18- इंच मिड-ग्लॉस ब्लैक वील्स दिए गए हैं।

इसके अलावा इसमें बॉडी कलर ग्रिल और हेडलैम्प रिंग्स जैसे शानदार फीचर्स भी दिए गए हैं। इस गाड़ी में लेदर-रैप्ड स्टीयरिंग, शानदार फैब्रिक सीटिंग्स, मैक किनले लेदर सीट्स जैसे धाकड़ फीचर्स दिए गए हैं। कहा जा रहा है कि हर वर्ग के कस्टमर्स को ये गाड़ी काफी पसंग आ रही है। बाहर और अंदर दोनों लुक के लिहाज से ये गाड़ी धाकड़ है। जीप खास तौर पर ऑफरोडिंग व्हीकल्स के लिए ही जानी जाती है। जीप को पावर और स्टाइल स्टेटमेंट को ध्यान में रखकर तैयार किया जाता है। अब बात कीमत की कर लेते हैं। इस जीप नाइट ईगल की कीमत भारत में कितनी होगी, अभी इस बारे में बताया नहीं गया है। हालांकि अभी इसका फैसला नहीं हुआ है कि आखिर ये जीप भारत में कब लॉन्च होगी, लेकिन यूनाइटेड किंगडम में इसे लॉन्च कर दिया गया है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home