image: Oppo launch new smartphone

लॉन्च हुआ सबसे बेहतरीन स्मार्टफोन…4 जीबी रैम, 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा...धांसू लुक !

May 19 2017 3:40PM, Writer:मीत

हर कोई चाहता है कि उसके पास एक बेहतरीन स्मार्टफोन हो। आज के दौर में स्मार्टफोन हर किसी के लिए बड़ी जरूरत बन गया है। स्मार्टफोन की दुनिया में हर रोज कोई ना कोई कंपनी बड़ा काम कर रही है। इस बार ओपो ने बेस्ट सेल फोन डील्स पेश की हैं। ओपो ने A77 नाम से नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। आखिर इस स्मार्टफोन को लेकर ऐसा क्यों कहा जा रहा है कि ये दुनिया में बेस्ट सेलर साबित होगा ? आइए हम आपको बताते हैं कि आखिर इसमें क्या क्या नहीं तकनीक दी गई हैं। सबसे पहले ये जान लीजिए कि ये हाइब्रिड ड्यूल सिम स्लॉट वाला स्मार्टफोन है। ये स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर बेस्ड Color ऑपरेटिंग सिस्टम 3.0 पर रन करता है। इस फोन में 5.5 इंच की फुल HD इन-सेल डिस्प्ले फिट की गई है। इस डिस्प्ले को रिजलूशन 1080 x 1920 पिक्सल्स है। इसके अलावा इस फोन में 1.5 गीगा हर्ट्ज का ऑक्टा-कोर मीडियाटेक MT6750T प्रोसेसर दिया गया है।

इसके साथ ही इसमें 4जीबी रैम फिट की गई है। अब बात इस स्मार्टफोन के कैमरा की कर लेते हैं। इस स्मार्टफोन का बैक कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। इस फोन का अपरचर f/2.2 का है। इसके अलावा इस कैमरा के साथ LED फ्लैश भी दी गई है। खास बात ये है कि इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट कैमरा का अपर्चर f/2.0 है। इसके साथ ही कंपनी का कहना है कि इस फोन में बैकग्राउंड ब्लर फीचर दिया गया है। इस फीचर से आप डेप्थ ऑफ फील्ड इफेक्ट कैप्चर कर सकते हैं। अब बात इंटरनल स्टोरेज की कर लेते हैं। बताया जा रहा है कि Oppo A77 की इंटरनल मेमरी 64 जीबी की है । इस मेमरी को आप माइक्रोएसडी कार्ड लगाकर 128 जीबी तक एक्सपेंड कर सकते हैं। इसके अलावा इस फोन में 3200 mAh बैटरी दी गई है। अब बात कीमत की कर लेते हैं।

कहा जा रहा है कि इस स्मार्टफोन की कीमत करीब 23, 500 रुपये है। ये स्मार्टफोन गोल्ड और रोज गोल्ड कलर्स में आपके लिए उपलब्ध होगा। कनेक्टिविटी के लिहाज से भी ये फोन शानदार है। ये वाई-फाई, 4G LTE, ब्लूटूथ और जीपीएस को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इस फोन में फिंगर प्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इसके फ्रंट पर होमबटन में फिंगरप्रिंट सेंसर फिट किया गया है। इस फोन को फिलहाल ताइवान में लॉन्च किया गया है। कहा जा रहा है कि जल्द ही ये बेस्ट सेल फोन डील्स भारत में भी लॉन्च होगी। कुल मिलाकर कहें तो लुक, फीचर्स और स्पेसिफिकेश के लिहाज से ये स्मार्टफोन शानदार है। इस कीमत में ऐसे फीचर्स मिलना आज के दौर में नामुमकिन सा लगता है। आखिरकार ओपो ने ये कमाल कर डाला है। अब देखना है कि आने वाले वक्त में इस फोन की बिक्री किस तरह से रिकॉर्ड तोड़ती है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home