image: Bjp leader shameless activity

बीजेपी सासंद की शर्मनाक हरकत…शहीद का अपमान किया...गांव वाले बोले 'भागो यहां से'...

May 20 2017 2:31PM, Writer:जलीश

देश के जाबांज जवानों को लेकर बड़ी-बड़ी बात करने वाले हमारे नेता असल में उन्हे लेकर कितना संजीदा होते हैं ये एक बार फिर देखने को मिला भदोही जिले के बैरा गांव में। एक तरफ एसटीएफ के शहीद जवान सुलभ उपाध्याय का पार्थिव शरीर रखा था, दूसरी तरफ नेताजी मीडिया में फोटो खिंचवाने में मशगूल थे। दरअसल छत्तीसगढ़ के बीजपुर में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सुलभ उपाध्याय शहीद हो गए। घटना की सूचना के बाद परिवार ‌समेत जिले भर में कोहराम मच गया। भदोही जिले के लाल के शहीद होने की खबर पर पूरा माहौल गमगीन हो गया। भारी संख्या में लोग पुलिस लाइन पहुंचे जहां शहीद का शव आना था। मौके पर भदोही के सांसद वीरेंद्र सिंह, डीएम , एसपी, कई बड़े अधिकारी और जिले के अन्य भाजपा नेता भी पहुंच गए। शहीद का शव जैसे ही हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन आया तो लोगों ने भारत माता की जय और जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए।

यहां से उनका पार्थिव शरीर गांव जाना था, लेकिन जवान का शव आने के बाद कुछ नेता मीडिया में अपनी फोटो खिंचवाने में मशगूल हो गए। नेताओं की इस हरकत से शहीद जवान के भाई और वहां मौजूद गांववालों का गुस्सा भड़क गया। लोग नेताओं की इस हरकत से इस कदर नाराज हुए कि नेताओं वापस जाओ-वापस जाओ के नारे लगाने लगे। परिवार के लोगों का कहना था कि उनके ऊपर गमों का पहाड़ टूटा है, उन्होंने अपना बेटा खोया है, लेकिन कुछ नेताओं को उनकी फिक्र नहीं। ये लोग एसी से निकलकर यहां सिर्फ फोटो खिंचवाने और राजनीति करने आए हैं। लोगों में नेताओं की इस हरकत के बाद इतना गुस्सा था कि, कुछ लोग तो की मोदी सरकार को भी कोस रहे थे और नक्सलियों को लेकर सरकार की नीति पर सवाल खड़े कर रहे थे। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके बीजापुर में बीते रविवार को मुठभेड़ की दो घटनाएं हुई थी।

इस मुठभेड़ में जिसमें कुल तीन जवान जख्मी हुए थे। दोनों मुठभेड़ में सुलभ उपाध्याय समेत तीन जवान घायल हुए थे। इलाज के दौरान सुलभ ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि वहां पर नक्सलियों के खिलाफ अभियान चल रहा था। डीआईजी के मुताबिक सुरक्षा कर्मिर्यों की टीम जब बीजापुर और सुकमा जिले की सीमा पर रायगुंडम गांव के जंगलों की ओर आगे बढ़ रही थी तभी सशस्त्र नक्सलियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी जिससे दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी। उन्होंने कहा कि गोलीबारी बढ़ती देख नक्सली तुरंत ही घटनास्थल से फरार हो गए। गौरतलब है कि हाल ही में कुछ समय पहले छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमले में सीआरपीएफ के 25 जवान शहीद हो गये थे, जिसके बाद से ही नक्सलियों के खिलाफ कड़े एक्शन लेने की मांग उठ रही है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home