उत्तराखंड से दुखद खबर: पटाखों के गोदाम में लगी आग, 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत..2 गंभीर
fire at crackers godown in Roorkee हरिद्वार जिले के रुड़की शहर के मुख्य बाजार में पंचायती धर्मशाला के पास पटाखा गोदाम में आज सुबह भीषण आग भड़क उठी।
Feb 20 2023 2:52PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क
उत्तराखंड से एक दुखद खबर सामने आ रही है।
fire at crackers godown in Roorkee 2 death
यहां हरिद्वार के रुड़की शहर में पटाखों के गोदाम में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। रूड़की के मुख्य बाजार में पंचायती धर्मशाला के पास पटाखा गोदाम है। इस गोदाम में आज सुबह भीषण आग भड़क उठी। आग लगने के कारण दुकान के भीतर 3 कर्मचारियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे बाजार में भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि आग एक गोदाम से दूसरे गोदाम में भी फैल गई। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। फायर कर्मचारियों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। कड़ी मेहनत के बाद दमकल विभाग के कर्मचारियों ने गंभीर रूप से झुलसे दो लोगों को गोदाम से बाहर निकाला और इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों कर्मचारियों की हालत को देखते हुए हुए उन्हें रेफर करने की तैयारी चल रही है।