image: Viral video of uttarakhand aapda

Video: ऐसे तबाह हुआ था बदरीनाथ का हाथी पहाड़...सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल...

May 21 2017 7:28AM, Writer:मीत

सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि ये वीडियो हाल ही में बदरीनाथ रूट का है। जहां हाथी पहाड़ टूटकर सड़क पर आ गया था। फेसबुक और यू-ट्यूब पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। हालांकि राज्य समीक्षा इस वीडियो की प्रमाणिकता की किसी भी हाल में पुष्टि नहीं करता। फिलहाल आपको एक अच्छी खबर दे दें कि इस रूट को दोबारा खोल दिया गया है। विष्णु प्रयाग के पास हाथी पहाड़ दरकना अब बंद हो गया है। इस राष्ट्रीय राजमार्ग से मलबा हटाने का काम कल शाम को पूरा कर दिया गया था। हालांकि इस बीच कहा जा रहा है कि मौसम बार बार बीच में रुकावट डाल रहा है। इसके बावजूद यात्रियों का हौसला डगमगाया नहीं है। सीमा सड़क संगठन यानी बीआरओ और आईटीबीपी के जवान लगातार लोगों को मदद दे रहे हैं।

इस दौरान सेना के जवानों और एसडीआरएफ ने भी लोगों की काफी मदद की है। यात्रियों के लिए अलग अलग जगहों पर भंडारे की भी व्यवस्थआ की गई है। इस भूस्खलन की वजह से करीब डेढ़ सौ मीटर तक सड़क पूरी तरह से बर्बाद हो गई। इस वजह से बदरीनाथ में 12 हजार यात्री फंस गए थे। इसके अलावा पांडुकेश्वर में तीन हजार से ज्यादा यात्री ठहर गए थे। इसके अलावा करीब साढ़े चार हजार यात्री जोशीमठ में रुके थे। जिलाधिकारी आशीष जोशी का कहना है कि प्रशासन ने यात्रियों के रहने और खाने की व्यवस्था की है। इसेक साथ ही उन्होंने कहा कि सेना की मदद से स्कूलों और सरकारी भवनों में राहत कैंप लगाए गए। एसडीआरएफ की मदद से करीब डेढ़ हजार से ज्यादा लोगों को पैदल मार्ग से भी जोशीमठ और बदरीनाथ पहुंचाया गया। कुल मिलाकर अब ये रास्ता सभी के लिए खुद गया है।

जवानों ने एक बार फिर से साहस का परिचय देते हुए 24 घंटों के भीतर ही इस रास्ते को पूरी तरह से खोल दिया। बीआरओ का कहना है कि सभी ने मिलकर जल्द से जल्द इस काम को निपटाने की ठान ली थी। इसके साथ ही उनका कहना है कि जवान रात और दिन एक करके मलबा हटाने में लगे रहे । बीआरओ का कहना है कि बड़े पत्थरों की ब्लास्टिंग करने में ज्यादा वक्त लगा। कुल मिलाकर यात्रियों के लिए अच्छी खबर ये है कि वो एक बार फिर से बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर जा सकते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल किया जा रहा है। आप भी देखिए ये वीडियो। एक बार फिर से आपको ये बता दें कि राज्य समीक्षआ इस वीडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि किसी भी हाल में नहीं करता है। ये फेसबुक और यू-ट्यूब से लिया गया वीडियो है, जो वायरल हो रहा है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home