Video: उत्तराखंड का छोरा मचाएगा बॉलीवुड में धमाल...देखिए..रवीना टंडन भी बनी फैन !
May 21 2017 2:54PM, Writer:मीत
कामयाबी और मंजिल का एक ही रास्ता होता है और वो मेहनत। उत्तराखण्ड के कई युवा खेल से लेकर बड़े परदे पर कड़ी मेहनत से अपनी पहचान बना चुके है। चेतना पांडे ,उर्वशी रौतेला, दिशा पाटनी ,नेहा सोलंकी जैसे कई बड़े कलाकर देवभूमि से निकले और मुबंई की मायानगरी में अपनी पहचान बनाई। उस लिस्ट में अल्मोड़ा बिजवाड़ के रहने वाले आशीष बिष्ट का नाम भी जुड़ गया है। आशीष बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने को तैयार है। आशीष बिष्ट एंटीक्लॉक फिल्म, डब्लूएसजी पीक्टर्स और सूर्या एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही फिल्म शब में दिखाई देंगे। ये फिल्म डायरेक्टर ओनिर और प्रोड्यूस संजय सूरी द्वारा की जा रही है। शब एक रोमांटिक फिल्म है जो 30 जून को बड़े परदे पर आएगी। आशीष के अलावा इस फिल्म में स्टार रवीन टंडन, अर्पिता चटर्जी , सिमोन फ्रेने और अरीज़ गांड्डी भी है।
आशीष की फिल्म के एक गाने का ट्रेलर लॉच हो गया है और वो अपनी फिल्म के खासा उत्साहित है। इस गाने को अरिजीत सिंह ने आवाज दी है। आशीष कहते हैं कि अल्मोड़ा से दिल्ली और फिर मुंबई तक का सफर मुश्किलों से भरा था लेकिन उन्हें अपने आप पर भरोसा था और अपना लक्ष्य हासिल करना था। बता दे कि आशीष पिछले 6 साल से मॉडलिंग कर रहे है और कई बड़े बैनर के तले टीवी विज्ञापन भी कर चुके है। आशीष के पिता राम सिंह बिष्ट बैंक में काम करते हैं। इसके अलावा माता सरस्वती बिष्ट हाउसवाइफ है। आशीष ने अपनी पढ़ाई दिल्ली से ही की है। वो बताते है दिल्ली रहने के बाद भी अल्मोडा से उनका नाता बना रहा। वो अक्सर अपने गांव दादा,दादी और रिश्तेदारों से मिलने आते है। इसके अलावा भी आशीष से जुड़े कुछ और भी रोचक पहलू हैं, जिन्हें जानकर आप खुश हुए बिना नहीं रह पाएंगे।
आशीष ने बताया कि उन्हें अल्मोड़ा की बाल मिठाई खासा पसंद है। आशीष ने अपनी कामयाबी का श्रेय माता-पिता को दिया। उनके अनुसार मम्मी-पापा ने उनके बुरे वक्त पर मोटिवेट किया और तभी आज वो अपनी मंजिल पर पहुंच पाए। जब आशीष से हमने अल्मोड़ा को भूलने की बात पूछी तो उन्होंने बड़ा ही रोचक जवाब दिया। वो बोलते है कि ना ही मै अल्मोड़ा की हवा को भूला हूं ना ही वहां के अचार को और ना ही मडुवे के आटे को। आशीष ने सभी उत्तराखण्ड के लोगों से उनकी फिल्म शब देखने का आग्रह किया है जो 30 जून को आएगी। वो बोलते है कि मैं अपने आप को लक्की मानता हूं कि मै उत्तराखण्ड देवभूमि का हूं। उन्होंने कहा कि मुझे आगे जो भी काम मिलेगा मै उसे पूरे लगन से करने की कोशिश करूंगा। आशीष की इस कामयाबी से उनके गांव अल्मोडा में खुशी का माहौल है।