image: Cute pahadi little boy superhit on you tube

Video: उत्तराखंड का ये छुटकू...यू-ट्यूब पर हुआ सुपरहिट...जानते हैं क्यों ? देखिए वीडियो…

May 21 2017 7:37PM, Writer:मीत

उत्तराखंड के प्यारे से बच्चे, नन्ही सी मुस्कान और पहाड़ी बोली में डॉयलॉग। किसी पहाड़ी को और क्या चाहिए। आज पहाड़ के छोटे छोटे बच्चे सोशल मीडिया पर सुपरहिट हो रहे हैं। इनमें से एक बच्चा है डंकू। डंकू वैसे तो पौड़ी गढ़वाल का रहने वाला है। इसकी प्यारी सी आवाज पहाड़ से दूर रहने वाले पहाड़ियों को आकर्षित कर रही है। गांव के परिवेश में रहकर बच्चे किस तरह से पहाड़ की संस्कृति का समावेश खुद में करते हैं। ये वीडियो देखकर आपको पता चल जाएगा। ये बच्चा अपनी नन्ही सी जुबान से जिस तरह पहाड़ी में बात कर रहा है, वो हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। कहा जा रहा है कि इस बच्चे का नाम डंकू है। ये पौड़ी गढ़वाल के एक गांव का रहने वाला है। डंकू आजकल अपने गांव में बड़ा फेमस हुआ है। इस बीच एक शख्स ने डंकू का ये वीडियो बना दिया।

बच्चे किस तरह से बात करते हैं, गाहे बगाहे कुछ पूछते हैं, सवाल जवाब करते हैं, ये सब कुछ आपको इस वीडियो में दिख जाएगा। डंकू सोशल मीडिया पर सुपरहिट हो गया है। यू-ट्यूब पर इसके वीडियो को डेढ़ लाख से ज्यादा हिट्स मिले हैं। जो वीडियो बना रहा है, उसने पूछा डंकू आपने क्या खाया, तो डंकू कहता है कि दाल, सूजी और कुछ नहीं। इसके बाद डंकू से पूछा गया कि डंकू तुमने कहां जाना है। तो डंकू जवाब देता है, कखी ना, मतलब नहीं नहीं। इसके बाद पूछा गया किले नी जाण ? मतलब क्यों नहीं जाना है तो डंकू के पास कोई जवाब नहीं होता। फिर डंकू से पूछा जाता है कि कख जाण तेन? मतलब तुमने कहां जाना है, तो डंकू कहता है कहीं नहीं। फिर डंकू अपनी अलसाई सी आंखें मसलने लगता है। फिर डंकू से पूछा गया कि गांव में रहने वाला एक लड़का आपको मारता है ?

तो डंकू कहता है हां, इसके साथ डंकू कहता है कि वो लड़का मुझसे कहता है कि मैं तुझे मारुंगा। फिर डंकू से पूछा गया कि आपकी मां कहां है, तो डंकू कहता है घर पर है। फिर डंकू से पूछा गया कि आपने पौड़ी कब जाना है, तो डंकू कहता है मुझे ठंड लग रही है इसलिए अभी नहीं जाऊँगा। फिर डंकू कहता है कि मैं पौड़ी कल जाऊंगा । यकीन मानिए डंकू की ये प्यारी सी बातें आपको पहाड़ों की याद दिला देंगी। किस तरह पहाड़ में हर कोई अपना बचपन बिताता है, एकदम मस्त अंदाज में, वो आपको इस वीडियो में दिख जाएगा। इस वीडियो को जैसे ही सोशल मीडिया पर डाला गया तो वीडियो सुपरहिट हो गया। डंकू के वीडियो को जबरदस्त तरीके से वायरल किया जा रहा है। इस वीडियो के जरिए तो डंकू सोशल मीडिया का हीरो बन गया है। आप भी इस वीडियो को देखिए और ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिए।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home