बाबा केदार का आशीर्वाद...देवभूमि बनाएगी रिकॉर्ड…’खाकी’ ने भी पेश की मिसाल !
May 22 2017 8:27AM, Writer:मीत
केदारनाथ इस बार रिकॉर्ड तोड़ने जा रहा है। इस बार केदारनाथ में हर दिन 10 हजार यात्री दर्शनों के लिए आ रहे हैं। आलम ये हो गया है कि पुलिस ने अपनी रात की गश्त बढ़ा दी है। ऐसा इसलिए किय़ा जा रहा है, क्योंकि इस बार पुलिस ये सुनिश्चित करना चाहती है कि कहीं कोई रात में खुले में तो नहीं सो रहा है। उत्तर प्रदेश से आए एक यात्री का कहना है कि उन्हें देर रात पर कोई होटल नहीं मिला तो आखिरकार पुलिसवालों ने ही उनकी मदद की। आखिर में उनके परिवार को एक डबल बैड मुहैया करया गया। कुल मिलाकर कहें तो इस बार पुलिस भी इपनी तरफ से कोई कस,र नहीं छोड़ना चाहती। बताया जा रहा है कि पुलिस ने रात को अपनी गश्त बढ़ा दी है। हर दिन दस हजार से ज्यादा यात्री दर्शनों के लिए आ रहे हैं और प्रशासन अपनी तरफ से कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता।
इस वजह से पुलिस ने रात की गश्त को और ज्यादा बढ़ा दिया है। क्या आप जानते हैं कि अब तक केदारनाथ में 1 लाख 48 हजार यात्री र्शन कर चुके हैं। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इसे मैनेज करने में पुलिस वालों को किस तरह से मशक्कत करनी पड़ रही होगी। केदारनाथ में दिन का तापमान तो फिलहाल 18 से 20 डिग्री के करीब है, लेकिन रात में तापमान कभी कभार शून्य से नीचे चला जाता है। इसलिए पुलिस नहीं चाहती कि कोई खुले में रात बिताए। इसके अलावा गढ़वाल मंडल विकास निगम की तरफ से चार हजार यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था है। वहीं मंदिर समिति और तीर्थपुरोहितों की ओर से भी ढाई से तीन हजार यात्रियों की व्यवस्था की गई है। इसके बावजूद यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस वजह से GMVN से कहा गया है कि 100 टेंट और लगाए जाएंगे। रुद्रप्रयाग के डीएम का कहना है कि पुलिस की टीम से रात के 12 बजे तक गश्त करने के लिए कहा गया है।
ऐसे यात्रियों के रात्रि विश्राम की व्यवस्था की जाएगी, जो खुले में रात बिताने को मजबूर हैं। कुल मिवाकर कहेंं तो बाबा केदारनाथ इस बार इतिहास बनाने के लिए तैयार हैं और खास बात ये है कि प्रशासन भी इसके लिए जमकर मेहनत कर रहा है। कपाट खुलने के दिन से ही केदारधाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। शुरु के हफ्तों में ही 6 हजार यात्री हर दिन केदार बाबा के दर्शनों के लिए आ रहे थे। अब ये तादाता बढ़कर 10 हजार के पार पहुंच रही है। गुरुवार को तो नया रिकॉर्ड ही बन गया था, जब 16174 यात्रियों ने केदारधाम पहुंचकर नया रेकार्ड बनाया। इनमें 8695 पुरुष, 7104 महिला और 375 बच्चे शामिल थे। इसके चलते दर्शनों को मंदिर से मंदाकिनी पुल तक डेढ़ किमी लंबी लाइन लगी रही। लेकिन इसके बाद भई पुलिस प्रशासन ने मामले को अच्छी तरह से संभाला, जो कि प्रशंसा के काबिल है।