image: Roop durgapal in negative role in serier waris

Video: देवभूमि की बेटी बनी करोड़ों दिलों की धड़कन...नए सीरियल में ऐसे आएंगी नजर..

May 22 2017 12:35PM, Writer:मीत

उत्तराखंड के युवा आज क्या नहीं कर रहे हैं। पढ़ने में आगे, खेल में आगे, संगीत में आगे, कला में आगे, यानी हर क्षे में उत्तराखंड के युवा धमाल मचा रहे हैं। हाल ही में हमने आपको बताया था कि उत्तराखंड के रहने वाले आशीष बिष्ट अब नई फिल्म में बतौर हीरो आने वाले हैं। लेकिन इसके साथ ही हम आपको एक और लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं। इस बेटी का नाम है रूप दुर्गापाल। उत्तराखंड की ये बीटी टीवी की दुनिया में खास पहचान बना चुकी हैं। अब धारावाहिक 'वारिस' में रूप दुर्गापाल अहम भूमिका में नजर आएंगी। इसमें उन्हें लीड निगेटिव रोल मिला है। एंड टीवी पर प्रसारित होने वाले इस सीरियल में उनकी एंट्री 25 मई को होगी। इससे पहले भी रूप दुर्गापाल कई सीरियल में निगेटिव किरदार निभा चुकी हैं। रूप दुर्गापाल मूल रूप से अल्मोड़ा की रहने वाली हैं।

उत्तराखंड उनकी रगों में बसा है, सांसों में बसा है। वो उत्तराखंड से बेहद प्यार करती हैं। जब भी उन्हें काम से मौका मिलता है तो वो उत्तराखंड चल पड़ती हैं। रूप दुर्गा पाल ने बताया कि वारिस की कहानी दस साल आगे बढ़ गई है। इसमें उनकी भूमिका साक्षी की है, जिसकी बचपन में राज से सगाई हो गई थी। साक्षी मॉडर्न होने के साथ संस्कारी भी है, लेकिन अभी तक उसे पता नहीं है कि राज कहां है। उसी तलाश में वो दिल्ली से राज के गांव पहुंचती है और पता चलता है कि राज की शादी हो चुकी है। इसके बाद साक्षी परेशान रहने लगती है और वो किसी भी हाल में राज को पाना चाहती है। ये चाहत ही साक्षी को धीरे-धीरे बदल देती है। जब लगता है कि राज को ऐसे नहीं हासिल किया जा सकता है तो वो निगेटिव भूमिका में आ जाती है। उन्होंने बताया कि सीरियल की स्क्रिप्ट बेहद दिलचस्प है और वो शूटिंग का लुत्फ उठा रही हैं।

रूप का कहना है कि रोल के निगेटिव या पॉजिटिव होने से फर्क नहीं पड़ता है, उन्हें जो भी जिम्मेदारी मिलती है उसे वो समर्पण के साथ पूरी करती हैं। रूप दुर्गापाल इससे पहले 'गंगा', 'बालिका वधु', 'स्वरागिनी' और 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी', 'इच्छाधारी नागिन', 'अकबर-बीरबल' और 'बालवीर' में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी हैं। कुल मिलाकर कहें तो उत्तराखंड के युवाओं ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी जगह बना ली है। इससे लगता है कि आने वाला वकेत् में बॉलीवुड में उत्तराखंड का ही सिक्का चलेगी। आज उत्तराखंड के कई सितारे बॉलीवुड में अपनी सेवाएं पहले से ही दे रहे हैं। लेकिन अब नए चेहरों के आने से लग रहा है कि ये युवा भी कुछ कर गुजरने का दम भर रहे हैं। जुबिन नौटियाल, दीपक डोबरिया जैसे सितारे आज बॉलीवुड में शानदार काम कर रहे हैं। देखना होगा कि आगे चलकर किस तरह से उत्तराखंड की हुकार बॉलीवुड को हिलाती है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home