सिर्फ 7 हजार रुपये में बेहतरीन स्मार्टफोन…भारत में लॉन्च हुआ रिकॉर्डतोड़ हैंडसेट !
May 22 2017 2:54PM, Writer:मीत
भारत में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार Nubia N1 Lite लॉन्च हो गया है। कहा जा रहा है कि कम कीमत से में इससे बेस्ट स्मार्टफोन आपको नहीं मिलेगा। आइए बिना देर किए हुए आपको इस स्मार्टफोन की खूबियों के बारे में बता देते हैं। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत है इसका कम दाम। इस कम कीमत में आपको फिंगरप्रिंट स्कैनर, 3000 mAh बैटरी और सॉफ्ट लाइट फ्रंट फ्लैश मिल रहा है।डिजाइन के मामले में ये स्मार्टफओन काफी पतला है। इसके किनारे मेटल से लैस किए गए हैं। इसके अलावा इस स्मार्टफोन के बैक साइड में कैमरे के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इतनी कम कीमत में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा रहा है, ये हैरानी की बात है। कंपनी का दावा है कि ये फिंगरप्रिंच सेंसर सिर्फ 0.3 सेकंड में ही फोन को अनलॉक कर देता है। इसके अलावा इस फोन में स्पीकर भी बैकसाइड पर दिया गया है।
इसके अलावा इसमें पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर्स साइड में दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन के टॉप पर 3.5mm का ऑडियो जैक भी दिया गया है। ये स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर रन करता है। इस फोन में 5.5 इंच की एचडी डिस्प्ले दी गई है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 720 x 1280 पिक्सल्स है। इसके अलावा इस फोन में 64 बिट 1.25 गीगाहर्ट्स का क्वॉड-कोर मीडियाटेक MT6737 प्रोसेसर दिया गया है। रैम के लिहाज से भी ये फोन शानदार है। इसमें 2 जीबी की रैम दी गई है। अब बात इंटरनल मेमरी की कर लेते हैं। बताया जा रहा है कि इस स्मार्टफोन की इंटरनल मेमरी 16 जीबी है। आप इसकी मेमरी को 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड लगाकर बढा सकते हैं। अब बात कैमरा की कर लेते हैं। इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का बैक कैमरा दिया गया है। इस बैक कैमरा का अपर्चर f/2.0 का है।
इसके साथ ही इस कैमरा में ड्यूल LED फ्लैशलाइट दी गई है। फ्रंट कैमरा की बात करें तो इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा के साथ सॉफ्ट लाइट फ्लैश भी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिहाज से भी ये फोन शानदार है। ये फोन 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी सपोर्ट करता है। बताया जा रहा है कि इस फोन यानी Nubia N1 Lite की कीमत 6,999 रुपये तय की गई है। इस फोन में 3000 mAh की बैटरी दी गई है। ये बैटरी 24 घंटे तक का टॉकटाइम देती है। अब बात कीमत की कर लेते हैं। आप अभी इसे एमेजॉन इंडिया से खरीद सकते हैं। जल्द ही ये फोन आपके पास के मोबाइल स्टोर में उपलब्ध होगा। कह सकते हैं आपको कम कीमत मेॆं बेहतरीन स्मार्टफोन मिल रहा है। अगर आप भी कोई नया स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो एक बार इसे जरूर ट्राई करें।