image: Uttarakhand players shine in ipl

पहाड़ी जलवा: टीम इंडिया में शामिल होंगे तीन पहाड़ी खिलाड़ी..सचिन, द्रविड़ भी बने फैन !

May 23 2017 1:20PM, Writer:जलीश

आईपीएल 10 खत्म हो चुका है। मुंबई इंडियंस ने रोमांचक मुबाकले में पुण वरियर्स को हराकर इस बार खिताब पर कब्जा किया। ये तीसरा मौका था जब मुंबई इंडियंस ने सीरीज पर कब्जा किया हो। हर बार की तरह इस बार भी कई खिलाड़ी फ्ल़ॉप रहे तो कईयों ने जबरदस्त प्रदर्शन कर लोगों को मन मोह लिया। वैसे तो इस बार कई ख‌िलाड़‌ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। लेक‌िन उत्तराखंड के तीन ख‌िलाड़‌ियों का जलवा भी आईपीएल में द‌िखा। शानदार बल्लेबाजी, व‌िकेटकीप‌िंग और गेंदबाजी के पैनेपन से इन ख‌िलाड़‌ियों ने अपनी अलग ही छाप छोड़ दी। उत्तराखंड के पवन नेगी, ऋषभ पंत और मनीष पांडे के जौहर को देखकर हर कोई इनका फैन हो गया। क्रिकेट में कभी भारत की वॉल कहे जाने वाले राहुल द्रव‌िड और क्रिकेट के सरताज सच‌िन तेंदुलकर तक ने इन ख‌िलाड़‌ियों की जमकर तारीफ की। लेकिन ऐसा नहीं है कि इन खिलाड़ियों की हर कोई यूं ही सराहना कर रहा है। कहा जा रहा है कि ये तीनों अब टीम इंडिया में शामिल होंगे।

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी मनीष पांडे ने 14 मैचों की 13 पारियों में 49.50 के एवरेज से 396 रन बनाए। उनका शानदार प्रदर्शन इस बार की विजेता मुंबई इंडियंस के खिलाफ की रहा। मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने 81 रन की नाबाद पारी खेली। आईपीएल 10 में मनीष पांडे 5 बार नॉटआउट भी रहे और 2 अर्धशतकीय पारी भी उन्होंने खेली। आईपीएल के 10 सीजन में पांडे ने कुल 196 चौके और 64 छक्के लगाए हैं। आपको बता दें कि बागेश्वर के रहने वाले मनीष फिलहाल कर्नाटक से खेलते हैं। वहीं उत्तराखंड में रुड़की के रहने वाले ऋषभ पंत ने भी इस बार आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया। दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से खेलते हुए उन्होंने अपने प्रदर्शन से सबको आकर्षित किया। क्रिकेट के भगवान सच‌िन तेंदुलकर ने भी ऋषभ पंत की तारीफ की। 14 मैचों में ऋषभ ने 26.14 की औसत से 366 रन बनाए। इस दौरान पंत का स्ट्राइक रेट 165.61 रहा। उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन गुजरात लायंस के खिलाफ था, जब उन्होंने 43 गेंद पर 97 रन की आतिशी पारी खेली।

इस पारी की बदौलत पंत ने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।बता दें क‌ि आईपीएल के दो सीजन में ऋषभ ने कुल 24 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 151 की स्ट्राइक रेट और 25.64 की एवरेज से 564 रन बनाए।इसके साथ ही अल्मोड़ा जिले के पवन नेगी ने भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की तरफ से खेला। आईपीएल 10 में 12 मैचों की 10 पारियों में पवन ने कुल 144 रन बनाए। गेंदबाजी में उनका प्रदर्शन शानदार रहा। 12 मैचों में पवन ने 16 विकेट चटकाए। आईपीएल 10 में वो इकोनॉमी रेट के मामले में 5वें नंबर के गेंदबाज हैं। वहीं विकेट लेने के मामले में 10वें नंबर पर रहे। ये तीनों खिलाड़ी फिलहाल अपने अच्छे प्रदर्शन की वजह से फिलहाल चर्चा में हैं। तीनों ने ही उत्तराखंड के लोगों का सिर फक्र से ऊंचा कर दिया है। प्रदेश सरकार को भी चाहिए वो खेल को बढ़ावा दे ताकि क्रिकेट के साथ-साथ ही दूसरे खेलों में भी युवा आगे आएं और अपने खेल से प्रदेश का नाम रोशन करें।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home