image: Indian army demolished pakistan post

Video: पाकिस्तान पर भारतीय सेना ने बरपाया कहर..देखिए...जोश से लबरेज वीडियो...

May 23 2017 5:26PM, Writer:मीत़

भारतीय सेना ने पाकिस्तान को एक बार फिर से मुंहतोड़ जवाब दिया है। इस बार सेना ने बकायदा पाकिस्तान की हर पोस्ट को तबाह किया है। इसके साथ ही सेना ने इस सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो भी जारी किया है। आप भी इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं। भारत-पाकिस्‍तान की सीमा पर तनाव बरकरार है। LoC पर इंडियन आर्मी ने पाक फौज को मुंहतोड़ जवाब दिया है। पिछले साल सितंबर महीने में हुई सर्जिकल स्‍ट्राइक के बाद पाकिस्‍तान के खिलाफ भारतीय सेना ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इंडियन आर्मी के जवानों ने जम्‍मू-कश्‍मीर के नौशेरा सेक्टर में 20 और 21 मई को पाकिस्‍तान के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाया। आर्मी के इस ऑपरेशन में पाक फौज की कई अग्रिम चौकियों को नेस्‍तनाबूत कर दिया गया। आर्मी की ये कार्रवाई घुसपैठ और LoC पर लगातार हो रही सीजफायर के खिलाफ की गई थी। इंडियन आर्मी की ओर से कार्रवाई का बाकायदा एक वीडियो भी जारी किया गया है।

जिसमें पाक की तबाही का सीधा प्रसारण दर्ज है। इंडियन आर्मी की ओर से जारी 16 सेकेंड के वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह भारतीय फौज ने पाकिस्‍तानी पोस्‍ट को तबाह कर दिया। नौशेरा सेक्‍टर में भारतीय सेना के जवानों ने कई चौकियों में इतना बारुद घुसा दिया कि इन्‍हें धुआं बनते टाइम नहीं लगा। भारतीय सेना की कार्रवाई का ये वीडियो मंगलवार को इंडियन आर्मी की प्रेस कांफ्रेंस के बाद जारी किया गया। दरअसल, इंडियन आर्मी ने जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रहे आतंकी हमले और घुसपैठ की कोशिशों को लेकर प्रेस कांफ्रेेंस बुलाई थी। प्रेस कांफ्रेंस में भारतीय सेना के मेजर जनरल अशोक नरूला ने कहा कि पाकिस्‍तानी फौज आतंकियों की मदद कर रही है। पाक फौज की मदद से ही आतंकियों की घुसपैठ कश्‍मीर में कराई जा रही है।कश्‍मीर में आतंकियों को पाकिस्‍तानी फौज ही भेज रही है। मेजर जनरल अशोक नरुला ने कहा कि भारतीय सेना हमेशा से कश्‍मीर में शांति चाहती है।

लेकिन, पाकिस्‍तानी फौज को यहां पर शांति बर्दास्‍त नहीं है। वो भारतीय गांवों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाती है। मेजर नरुला ने कहा कि जब-जब पाक आर्मी भारत के खिलाफ सिर उठाती है हमारे जवान उनका सिर कुचल देते हैं। उन्‍हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाता है। इंडियन आर्मी का साफ तौर पर कहना है कि पाकिस्‍तान को तो बस ये एक छोटा सा मैसेज है अगर उसकी हरकतें आगे भी जारी रही तो इससे भी ज्‍यादा कड़ी कार्रवाई का सामना उसे करना होगा। जिसके लिए उसे तैयार रहना चाहिए। दरसअल, पाकिस्‍तान आर्मी हमेशा से ऐसे ही उकसाने वाली कार्रवाई करती रही है। अब एक बार फिर से भारतीय सेना ने पाकिस्तान को तहस नहस कर दिया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से पाकिस्तान की पोस्ट को भारतीय सेना ने तबाह कर डाला है। जाहिर है इस वीडियो को देखने के बाद आप जोश से लबरेज हो जाएंगे। आप भी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक ये वीडियो पहुंचाएं।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home