सिर्फ 12 रुपये में कीजिए हवाई सफर..इस कंपनी ने कर डाला 'बवाली' ऐलान !
May 23 2017 8:46PM, Writer:मीत
हर किसी का सपना होता है कि वो अपनी जिंदगी में एक ना एक बार हवाई सफर का आनंद जरूर ले। ऐसे में लोग कई बार ऐसे ऑफर्स का इंतजार करते हैं, जिनमें हवाई टिकट का रेट सस्ता हो। ऐसे लोगों के लिए स्पाइसजेट शानदार ऑफर लेकर आया है। स्पाइस जेट अपनी 12 वीं सालगिरह मना रहा है। ऐसे में वो लोगों को 12 रूपये में हवाई टिकट ऑफर कर रहा है। बताया जा रहा है कि इस कंपनी ने अपनी 12वीं सालहगिरह को यादगार बनाने के लिए ये काम किया है। जाहिर है कि इस ऑफर पर एक बार के लिए आपको यकीन नहीं होगा। लेकिन भरोसा कीजिए ये एकदम सच बात है। कंपनी ने सिर्फ 12 रुपये में हवाई टिकट देने की घोषणा की है। 12 रुपये के बेस फेयर में टैक्स और अन्य सरचार्ज भी नहीं हैं। ये देशभर के उन लोगों के लिए खुशखबरी है, जो लोग हवाई सफर करना चाहते हैं।
यानी सिर्फ 12 रुपये में आप देश के एक शहर से दूसरे शहर तक का सफर तय कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि ये ऑफर घरेलू और इंटरनेशनल दोनों तरह की यात्रा के लिए वैलिड है है । इन टिकटों की बिक्री मंगलवार, 23 मई से शुरू होकर 28 मई तक चलेगी। ये रियायती दर 26 जून, 2017 से 24 मार्च 2018 के बीच यात्रा के लिए वैध होगी। यानी अगर आप 26 जून 2017 से 24 मार्च 2018 के बीच कहीं यात्रा कर रहे हैं, तो आप इसमें सफर कर सकते हैं। स्पाइस जेट ने इसके साथ ही एक बयान जारी किया है। स्पाइस जेट का कहना है कि ये ऑफर हर भारतीय के लिए उड़ान को सस्ता बनाने की दिशा में किया गया स्पाइस जेट एयरलाइन का प्रयास है। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि इसके लिए सीमित सीटें तय की गई हैं। इसके साथ ही पहले आओ और पहले पाओ की तर्ज पर ये सीटें दी जाएंगी।
आप कहां से कहां तक की यात्रा कर सकेंगे इसके लिए आपको स्पाइस जेट की वेबसाइट पर जाना होगा और वहां से ही अपनी टिकट बुक करानी होगी। इसके साथ ही स्पाइस जेट ने एक और बड़ा ऑफर लॉन्च किया है। इस 12 रुपये की टिकट सेल ऑफर में हिस्सा लेने वाले कस्टमर्स एक लकी ड्रॉ ऑफर के भी पात्र होंगे। विजेताओं के लिए ईनाम के रूप में मुफ्त घरेलू उड़ान टिकट, मुफ्त इंटरनेशनल उड़ान टिकट और 10,000 रुपये तक के होटल वाउचर शामिल हैं। कुल मिलाकर कहें तो अपनी 12 वीं सालगिरह के मौके पर स्पाइसजेट इस लम्हे को देशभर के लिए यादगार बनाना चाहता है। इस वजह से स्पाइस जेट ने 12 रुपये की एयर टिकट का ऐलान कर दिया है। इस खबर के साथ ही देशभर की विमानन इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। ये खबर आपको अच्छी लगे तो अपने दोस्तों के बीच शेयर जरूर करें।